पलाश का फूल और पत्तों का सेवन शरीर के लिए फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व कई रोगों को दूर करते हैं। लेख में जानिए पलाश का शर्बत पीने से शरीर को मिलने वाले फायदों के बारे में -
एक्सपर्ट की राय
डॉक्टर श्रेय शर्मा के अनुसार, 'पलाश में एंटी-फंगल, एंटी-इंफ्लेमेटरी, हेपाटोप्रोटेक्टिव और एंटी-डायबिटिक जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो गंभीर बीमारियों को ठीक करने में मदद करते हैं।'
ब्लड शुगर को कंट्रोल करता है
डायबिटीज के मरीज पलाश के शर्बत का सेवन करे। इसमें मौजूद एंटी-हाइपरग्लाइसेमिक गुण ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करता है।
पेट दर्द से आराम दिलाता है
पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए पलाश का शर्बत पिएं। पलाश के फूलों में कृमिनाशक तत्व होता है, जो पेट के दर्द को ठीक करने में मदद करता है।
बवासीर से राहत दिलाता है
पलाश का शर्बत बवासीर की समस्या को दूर करने में मदद करता है। इसमें मौजूद खनिज खूनी बवासीर से राहत दिलाने में मदद करते हैं।
सूजन को कम करता है
शरीर में होने वाली सूजन को ठीक करने के लिए पलाश का शर्बत पिएं। पलाश में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण शरीर की अंदरूनी सूजन से आराम दिलाते हैं।
प्यास बुझाता है
गर्मियों के मौसम में गला सूखने की समस्या होने लगती है। ऐसे में पलाश का शर्बत प्यास कम करने में मदद करता है। पलाश शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है।
शर्बत बनाने की विधि
बर्तन में 2 कप पानी डालकर उबाल लें। अब इसमें पलाश के फूलों, मिश्री और केसर डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें और ठंडा होने पर पी लें।
पलाश का शर्बत पीने से शरीर को ये सभी लाभ मिलते हैं। सेहत से जुड़ी तमाम जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com