तरबूज VS खरबूजा: क्या है ज्यादा फायदेमंद?

By Deepak Kumar
09 Apr 2025, 15:00 IST

तरबूज और खरबूजा गर्मियों के सबसे पसंदीदा फल हैं। इनमें पानी और फाइबर भरपूर होता है, जिससे शरीर हाइड्रेट रहता है और पाचन सही रहता है। अब सवाल ये उठता है कि इन दोनों फलों में ज्यादा फायदेमंद कौन है? चलिए इस बारे में न्यूट्रीशनिस्ट हिमांशु राय से जानते हैं।

तरबूज के पोषक तत्व

तरबूज में विटामिन C, विटामिन A, पोटैशियम, मैग्नीशियम, विटामिन B1, B5 और B6, आयरन, नियासिन, लाइकोपिन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसमें 90% से ज्यादा पानी होता है जो शरीर को ठंडक और ताजगी देता है।

तरबूज खाने के फायदे

तरबूज में कैलोरी कम और फाइबर ज्यादा होता है, जिससे पेट लंबे समय तक भरा रहता है। यह भूख कम करता है और वजन घटाने में मदद करता है। साथ ही यह कब्ज, गैस और अपच से राहत दिलाते हैं।

इम्यूनिटी और बीपी में फायदेमंद

विटामिन C से भरपूर तरबूज इम्यूनिटी को बूस्ट करता है और पोटैशियम ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखने में मदद करता है। ये दोनों गर्मियों में हेल्थ के लिए बेहद जरूरी हैं।

खरबूजे में मौजूद पोषक तत्व

खरबूजा में फाइबर, प्रोटीन, कार्ब्स, विटामिन C, विटामिन B6, विटामिन A और K, फोलेट, मैग्नीशियम, पोटैशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसमें 90% तक पानी होता है, जो गर्मी में शरीर को ठंडा और हाइड्रेट रखता है।

खरबूजा के फायदे

खरबूजे में पोटैशियम और एडोनेसिन होते हैं, जो ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने और खून के थक्के बनने से रोकते हैं। यह दिल की सेहत को बनाए रखने में अहम भूमिका निभाता है और किडनी को स्वस्थ रखने में मदद करता है।

आंखों की रौशनी बढ़ाए

खरबूजे में बीटा-कैरोटीन और जीएक्सैंथिन जैसे एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं जो आंखों की रोशनी को बरकरार रखते हैं। उम्र बढ़ने से होने वाली आंखों की समस्याओं से भी बचाते हैं।

क्या तरबूज और खरबूजा साथ खा सकते हैं?

न्यूट्रीशनिस्ट हिमांशु राय के अनुसार, आप दिन में इसे एक साथ खा सकते हैं, पर रात को न खाएं। ध्यान रखें कि खाने के तुरंत बाद दूध, लस्सी या पानी न पिएं, वरना पाचन में दिक्कत हो सकती है।

आप भी इनके फायदों को लेने के लिए तरबूज और खरबूजे का सेवन कर सकते हैं। ये दोनों ही फल हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद हैं। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com