तेज पत्ते का उपयोग हम आमतौर पर मसाले के रूप में करते हैं। लेकिन, क्या आपने कभी इसे उबालकर और छानकर पानी के रूप में पिया है?
एक्सपर्ट की राय
इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. भुवनेश्वरी से बात की। इसके बारे में हम आपको विस्तार से बता रहे हैं।
पाचन में सुधार
तेज पत्ते में मौजूद विटामिन और मिनरल त्वचा और बालों की सेहत के लिए भी लाभकारी होते हैं। इसका नियमित सेवन शरीर को डिटॉक्स करने, इम्यूनिटी बढ़ाने और पाचन को सही रखने में मदद करता है।
वेट लॉस
तेज पत्ता उबालकर पानी पीने से सेहत को कई फायदे मिलते हैं। इससे कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने और वेट लॉस में मदद मिल सकती है। यह शरीर को जरूरी पोषक तत्व और मिनरल्स भी प्रदान करता है।
पोषक तत्वों से भरपूर
तेज पत्ते में एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी डायबिटिक गुण होते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखते हैं। इससे कई बीमारियों से बचा जा सकता है।
मेटाबॉलिज्म बढ़ना
तेज पत्ते का पानी पीने से मेटाबॉलिज्म तेज होता है। इससे बढ़ते वजन को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है। इसके अलावा, अतिरिक्त कैलोरी बर्न होती है।
डायबिटीज
डायबिटीज के मरीजों के लिए तेज पत्ता का पानी बहुत फायदेमंद है। यह ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करता है। यह शुगर के लेवल को स्थिर रखता है।
इम्यूनिटी बूस्टर
तेज पत्ता उबालकर पीने से इम्यूनिटी मजबूत होती है, जो शरीर को वायरल संक्रमण और मौसमी एलर्जी से बचाता है। साथ ही, शरीर को डिटॉक्स करता है।
सूजन से राहत
तेज पत्ता का पानी सूजन कम करने में मदद करता है, जिससे जोड़ों और मांसपेशियों के दर्द में राहत मिलती है। यह शरीर को आराम देने का काम करता है।
इस पानी को बनाने के लिए 3-4 तेज पत्ते उबालें। फिर इसे छानकर थोड़ा ठंडा करें और शहद तथा नींबू मिलाकर सेवन करें। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com