कई लोग काम और अन्य कारणों से देर रात खाना खाते हैं। ऐसा रोज करने से क्या होता हैं? आइए डाइटिशियन मनप्रीत कालरा से जानें -
डिटॉक्सिफिकेशन में परेशानी
देर रात खाना खाने से शरीर की डिटॉक्सिफिकेशन की प्रक्रिया में रुकावट आती है, जो स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक है। ऐसे में देर रात खाना खाने से बचें।
नींद से जुड़ी समस्या
देर रात खाना खाने से लोगों की नींद प्रभावित होती है। इससे नींद के हार्मोन पर असर पड़ता है, जिसके कारण लोग ठीक से सो नहीं पाते हैं।
पाचन से जुड़ी समस्या
देर रात खाना खाने से लोगों को ब्लोटिंग, कब्ज और एसिडिटी जैसी पाचन से जुड़ी समस्याएं होती हैं। ऐसे में देर रात खाना खाने से बचें।
वॉटर रिटेंशन की समस्या
कई बार देर रात खाना खाने से लोगों को शरीर में वॉटर रिटेंशन और शरीर में सूजन आने की समस्या हो सकती है।
पेट की चर्बी बढ़ना
देर रात खाना खाने से शरीर में इंसुलिन का रिसाव बढ़ता है, जिससे पेट की चर्बी बर्न नहीं हो पाती है। इसके कारण लोगों को हार्मोन्स के असंतुलन की समस्या भी होती है।
थकान होना
देर रात खाना खाने से लोगों को शरीर में कोर्टिसोल और मेलाटोनिन के असंतुलित होने की समस्या होती है। इससे लोगों को शाम को थकान और कमजोरी होने जैसी समस्याएं हो सकती है।
मेटाबॉलिज्म पर असर
देर रात खाना खाने से मेटाबॉलिज्म पर असर पड़ता है, जिसके कारण खाना पचाने की प्रक्रिया धीमी हो जाती है और पाचन से जुड़ी समस्याएं होती हैं।
देर रात खाना खाने से स्वास्थ्य को लेख में बताए गए नुकसान हो सकते हैं। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com