गर्मियों में मटके का पानी पीने के क्या फायदे हैं?

By Deepak Kumar
26 Mar 2025, 18:00 IST

गर्मियों में मटके का पानी पीना बहुत फायदेमंद होता है। यह न केवल शरीर को ठंडक प्रदान करता है, बल्कि सेहत पर भी अच्छा प्रभाव डालता है। तो आइए जानते हैं मटके का पानी पीने के प्रमुख फायदे।

पाचन तंत्र को सुधारता है

मटके का पानी प्राकृतिक रूप से आयरन, कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे मिनसल्स से भरपूर होता है। ये मिनरल पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं और शरीर के अंदर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालते हैं।

बूस्ट करता है मेटाबॉलिज्म

आपको बता दें कि प्लास्टिक के बर्तनों में बीपीए जैसे हानिकारक केमिकल्‍स होते हैं, जो सेहत को नुकसान पहुंचाते हैं। जबकि, मटके में रखे पानी में कोई हानिकारक केमिकल नहीं होता है। इस पानी को पीने से शरीर के मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा मिलता है।

शरीर को ठंडक मिलती है

दरअसल, मटका मिट्टी का बना होता है, जो पानी को प्राकृतिक रूप से ठंडा करता है। यह शरीर को गर्मी से राहत देता है और शरीर को ठंडा बनाए रखने में मदद करता है।

दर्द से राहत

मटके का पानी पीने से शरीर में दर्द की शिकायत दूर होती है। दरअसल, मिट्टी में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो दर्द, ऐठन और सूजन की समस्या को कम करने में मददगार हैं।

स्वस्थ किडनी और यूरिनरी सिस्टम

मटके का पानी किडनी को साफ करने में मदद करता है और यूरिनरी सिस्टम को स्वस्थ बनाए रखता है। यह पेशाब की समस्या को दूर करता है और शरीर से अतिरिक्त तत्त्वों को बाहर निकालता है।

हाइड्रेशन में मदद

गर्मियों में पसीने के कारण शरीर से पानी की अधिक हानि होती है, जिससे हाइड्रेशन बनाए रखना जरूरी होता है। मटके का पानी पीने से शरीर में पानी की कमी नहीं होती।

निखरेगी त्वचा

मटका पानी पीने से त्वचा में निखार आता है। यह शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता है, जिससे त्वचा स्वस्थ और चमकदार रहती है।

वाकई में गर्मियों में मटके का पानी पीना स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है। हेल्थ से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com