अनहेल्दी डाइट के कारण लोगों को गट और एसिडिटी, ब्लोटिंग, पेट में जलन और अपच जैसी पाचन से जुड़ी समस्याएं होने लगती हैं। ऐसे में इन समस्याओं से राहत के लिए डाइट में कुछ हेल्दी चीजों को शामिल किया जा सकता है। आइए न्यूट्रिशनिस्ट दीपशिखा जैन से जानें -
ग्रीक योगर्ट का सेवन करें
ग्रीक योगर्ट में भरपूर मात्रा में प्रोबायोटिक्स होते हैं। जिससे गट हेल्थ को बेहतर करने और गट बैक्टीरिया के काउंट को बढ़ाने में मदद मिलती है।
डार्क चॉकलेट का सेवन करें
85 प्रतिशत चॉकलेट लें, इसमें भरपूर मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट के गुण होते हैं और गट पर प्री-बायोटिक प्रभाव होता है। इससे गट हेल्दी रहता है।
नारियल तेल खाएं
वर्जिन नारियल तेल में भरपूर मात्रा में मीडियम चेन ट्राइग्लिसराइड (MCTs) होता है। जिससे गट और हार्ट को हेल्दी रखने में मदद मिलती है। ऐसे में खाली पेट 1 चम्मच नारियल तेल लें।
कम्बोजा पिएं
कम्बोजा एक फर्मेंटेड ड्रिंक है, जिसमें एक्टिव बैक्टीरिया होते हैं। जो गट हेल्थ के लिए फायदेमंद है। इससे स्वास्थ्य को भी कई लाभ मिलते हैं।
चिया सीड्स खाएं
चिया सीड्स में हेल्दी फैट्स और फाइबर जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इससे गट हेल्थ को बेहतर करने और पाचन को दुरुस्त करने में मदद मिलती है।
फर्मेंटेड फूड्स खाएं
फर्मेंटेड फूड्स में भरपूर मात्रा में प्रोबायोटिक्स होते हैं। ऐसे में इनका सेवन करने से गट हेल्दी को बेहतर करने और गट के हेल्दी बैक्टीरिया को बढ़ाने में मदद मिलती है।
साबुत अनाज खाएं
साबुत अनाज में भरपूर मात्रा में फाइबर और प्रोबायोटिक्स के गुण पाए जाते हैं। इससे इम्यूनिटी को बूस्ट करने और गट बैक्टीरिया को बेहतर करने में मदद मिलती है।
हेल्दी गट के लिए लेख में बताए गए फूड्स का सेवन करना फायदेमंद है। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com