मुनक्का एक बहुत हेल्दी ड्राई फ्रूट है, लेकिन क्या इसके बीज खाने चाहिए या नहीं? मुनक्कों के बीज ज्यादा खानें से कुछ लोगों को दिक्कत हो सकती है। मुनक्कों के बीज खाना किन लोगों के लिए खतरनाक हो सकता है और इनको इसे क्यों नहीं खाना चाहिए इसके बारे में आज हम जानेंगें।
डाइजेशन पर असर
मुनक्के के बीज बहुत सख्त होते हैं। जिससे इनको पचा पाना थोड़ा मुश्किल होता है और इससे गैस और अपच की दिक्कत हो सकती है।
कब्ज और पेट की प्रॉब्लम्स
अगर मुनक्के के बीज अच्छे से नहीं डाइजेस्ट हुए, तो यह आंतों में फस कर दिक्कत कर सकते हैं और इससे कब्ज की प्रॉब्लम बढ़ सकती है।
एसिडिटी और पेट फूलने की दिक्कत
मुनक्के के बीजों को ज्यादा खाने से पेट में गैस और एसिडिटी बढ़ सकती है। इससे पेट में भारीपन और असहज महसूस हो सकता है।
एलर्जी और स्किन प्रॉब्लम्स के लिए
कुछ लोगों को मुनक्कों के बीज खाने से एलर्जी हो सकती है। इससे स्किन में खुजली, लाल चकत्ते और सूजन की दिक्कत बढ़ सकती हैं।
किडनी स्टोन के पेशेंट्स के लिए
मुनक्के के बीजों में ऑक्सलेट्स मौजूद होते हैं, जो किडनी स्टोन की प्रॉब्लम्स को बढ़ा सकते हैं। मुनक्के के बीजों को ज्यादा खाने से बचना चाहिए।
दांतों में फंस सकते हैं बीज
मुनक्के के बीजों का टिइट टेक्सचर दांतों में फंस सकता है जिससे दांतों की सफाई में प्रॉब्लम पैदा हो सकती है।
अगर आप भी मुनक्के खाते हैं, तो इसके बीज निकालकर ही इनका सेवन करें, ताकि इससे आपको नुकसान न हो और पूरा फायदा मिल सके। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com