हाई कोलेस्ट्रॉल पर अंडा खाना चाहिए या नहीं?

By Aditya Bharat
15 May 2025, 06:00 IST

अंडा प्रोटीन, हेल्दी फैट्स, पोटैशियम और विटामिन से भरपूर होता है। यह एक पौष्टिक और पसंदीदा नाश्ता है जो शरीर को एनर्जी देता है। लेकिन क्या अंडे हाई कोलेस्ट्रॉल में खा सकते हैं? आइए डाइट‍िश‍ियन सना गिल से जानें इस सवाल का जवाब।

अंडे की कैलोरी और पोषक तत्व

एक उबले अंडे में लगभग 78 कैलोरी होती हैं। इसमें विटामिन A, B12, सेलेनियम जैसे कई जरूरी न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं।

कितना है अंडे में कोलेस्ट्रॉल?

एक अंडे में करीब 186mg डायट्री कोलेस्ट्रॉल होता है। इसी कारण कई लोग मानते हैं कि यह हार्ट डिजीज का कारण बन सकता है।

दोनों में अंतर समझें

ब्लड कोलेस्ट्रॉल शरीर में बनता है जबकि डायट्री कोलेस्ट्रॉल भोजन से मिलता है। शरीर को दोनों की जरूरत होती है लेकिन संतुलन जरूरी है।

हाई कोलेस्ट्रॉल वाले क्या करें?

डाइटिशियन सना गिल के अनुसार हाई कोलेस्ट्रॉल मरीज अंडा खा सकते हैं, लेकिन सीमित मात्रा में ही - जैसे हफ्ते में 4-5 अंडे।

फोकस करें हेल्दी डाइट पर

सिर्फ अंडा नहीं, बल्कि पूरी डाइट पर ध्यान दें। फल, सब्जियां, होल ग्रेन्स, लीन प्रोटीन और कम फैट वाले डेयरी उत्पाद अपनाएं।

क्या कहती हैं रिसर्च?

अंडे खाने से HDL और LDL यानी गुड और बैड कोलेस्ट्रॉल पर हल्का असर होता है। लेकिन शरीर खुद भी कोलेस्ट्रॉल बनाता है।

क्या न खाएं?

हाई कोलेस्ट्रॉल में सैचुरेटेड और ट्रांस फैट्स से परहेज करें। डीप फ्राईड फूड्स, प्रोसेस्ड मीट और ट्रांस फैट युक्त चीजें न खाएं।

हाई कोलेस्ट्रॉल वालों को हफ्ते में 4-5 अंडों से ज्यादा नहीं खाना चाहिए। हेल्दी लाइफस्टाइल और संतुलित डाइट को प्राथमिकता दें। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com