डायबिटीज के मरीजों को अपने खाने का खास ख्याल रखना पड़ता हैं। शरीर में शुगर लेवल कंट्रोल करने के लिए उन्हें अपनी डाइट कम करनी पड़ती हैं। अब आपको अपनी डाइट कम करने की जरूरत नहीं होगी। इसमें हम आपको बताएंगे आरोग्य हेल्थ सेंटर के आयुर्वेदिक डॉ एस के पांडेय ने हमें मक्के की रोटी खाने से होने वाले हेल्थ बेनिफिट्स के बारे में क्या बताया।
मक्के की रोटी
मक्के की रोटी का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है जिससे यह धीरे-धीरे ग्लूकोज रिलीज करती है। इसे खाने से बॉडी में शुगर लेवल अचानक नहीं बढ़ता जो डायबिटीज के मरीजों के लिए बेहद जरूरी है।
मक्के की रोटी में फाइबर
मक्के की रोटी में फाइबर भरपूर मात्रा में होता है। जिससे शरीर का डाइजेस्टिव सिस्टम स्ट्रांग होता है और ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करता है। इसे खाने से लंबे टाइम तक भूख नहीं लगती है।
पोषक तत्वों का खजाना
मक्के की रोटी में विटामिन B6, मैग्नीशियम और पोटेशियम जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं। जो शरीर के ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करती है और बॉडी को एनर्जी देती हैं।
इंसुलिन सेंसिटिविटी
मक्के की रोटी में मौजूद पोषक तत्व शरीर की इंसुलिन सेंसिटिविटी को बढ़ाने में मदद करते हैं। जिससे इंसुलिन का सही इस्तेमाल हो पाता है साथ ही इसमें कैलोरी कम होती हैं जिससे वेट भी कंट्रोल होता हैं।
वेट कंट्रोल करती हैं
डायबिटीज के मरीजों के लिए अपने बॉडी वेट को कंट्रोल करना भी बहुत जरूरी होता है। मक्के की रोटी में मौजूद फाइबर और कम कैलोरी से वेट भी मेंटेन होता है।
हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद
डायबिटीज के मरीजों में हार्ट डिजीज का खतरा ज्यादा होता है। मक्के की रोटी में मौजूद पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स हार्ट को हेल्दी रखने में मदद करते हैं।
ग्लूटेन फ्री
मक्के की रोटी ग्लूटेन फ्री होती है जो उन डायबिटीज मरीजों के लिए है जिनको ग्लूटेन से एलर्जी होती हैं। इसे खाने से डाइजेस्टिव सिस्टम भी सही रहता हैं।
सही आहार और बैलेंस डाइट लेने से आपका शरीर हमेशा स्वस्थ रहता हैं। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com