अलसी के बीज कितनी मात्रा में खाएं? आयुर्वेदाचार्य से जानें

By Aditya Bharat
19 Dec 2024, 14:00 IST

अलसी के बीज को सुपरफूड माना जाता है, क्योंकि यह स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। इनमें ओमेगा-3, फाइबर और एंटी-ऑक्सीडेंट होते हैं जो दिल, पाचन तंत्र और त्वचा के लिए अच्छे होते हैं, तो सवाल यह उठता है कि कितनी मात्रा में खाएं। आइए आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा से जानते हैं इस सवाल का जवाब।

सर्दियों में अलसी के बीज का सेवन

सर्दियों के मौसम में अलसी का सेवन शरीर को गर्म रखने और इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करता है। यह शरीर को अंदर से गर्मी देता है, जिससे सर्दी और सूजन जैसी समस्याओं से राहत मिलती है।

आयुर्वेद में अलसी का महत्व

आयुर्वेद में कहा गया है कि किसी भी फूड का सेवन शरीर की प्रकृति और पाचन शक्ति के हिसाब से करना चाहिए। इसलिए, अलसी के बीज का सेवन भी शरीर के दोषों को ध्यान में रखकर किया जाना चाहिए।

पित्तज प्रकृति के लिए अलसी

अगर आपकी प्रकृति पित्तज है, तो आपको 1-2 ग्राम अलसी के बीज ही खाने चाहिए। ज्यादा अलसी से शरीर में गर्मी बढ़ सकती है, जिससे त्वचा पर रैशेज या जलन हो सकती है।

वातज और कफज प्रकृति के लिए अलसी

वातज और कफज प्रकृति के लोग सर्दियों में 2-3 ग्राम अलसी खा सकते हैं। सर्दी में अलसी के बीज शरीर के वात और कफ दोष को संतुलित करते हैं, जिससे यह सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं।

पाचन शक्ति के हिसाब से

अगर आपकी पाचन शक्ति अच्छी है और आप पित्तज नहीं हैं, तो आप सर्दियों में 3-5 ग्राम अलसी के बीज खा सकते हैं। यह शरीर को जरूरी पोषक तत्व देते हैं।

बच्चों के लिए अलसी का सेवन

बच्चों को अलसी के बीज बहुत कम मात्रा में देना चाहिए। आधा ग्राम से ज्यादा नहीं देना चाहिए, क्योंकि बच्चों की पाचन शक्ति बहुत ज्यादा गर्मी सहन नहीं कर पाती।

गर्मियों में अलसी का सेवन

गर्मियों में अलसी का सेवन बहुत कम करना चाहिए, क्योंकि शरीर पहले से ही गर्म होता है। गर्मियों में 1-2 ग्राम अलसी का सेवन सही रहता है।

अलसी के बीज सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं, लेकिन इसे सही मात्रा और सही मौसम में ही खाना चाहिए। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com