सर्दियों के मौसम में सर्दी-जुकाम, खांसी, बुखार जैसे वायरल इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। ठंड के कारण हमारी इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है, जिससे हम इन मौसमी बीमारियों के शिकार हो सकते हैं।
हेल्दी डाइट
इनसे बचने और अपनी सेहत को बनाए रखने के लिए यह जरूरी है कि हम अपनी डाइट में पोषक तत्वों से भरपूर हरी सब्जियां और ताजे फल शामिल करें।
इम्यूनिटी बूस्टर
इन फलों और सब्जियों में विटामिन्स, मिनरल्स और एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करते हैं। यह शरीर को बीमारियों से लड़ने के लिए मजबूत बनाते हैं।
फायदे
सर्दियों में इम्यूनिटी को बढ़ाने के लिए गाजर, चुकंदर, आंवला, लहसुन, पुदीना, धनिया और कच्ची हल्दी का जूस पीना फायदेमंद हो सकता है, जिससे मौसमी बीमारियों से बचा जा सकता है।
चुकंदर
चुकंदर में एं-टीऑक्सीडेंट और विटामिन होते हैं, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। इससे ब्लड फ्लो बेहतर होता है।
गाजर
गाजर में बीटा-कैरोटीन और विटामिन ए भरपूर होते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं। इससे सेहतमंद रहने में मदद मिलती है।
आंवला
आंवला में विटामिन-सी और एंटी-ऑक्सीडेंट होते हैं, जो सर्दी-खांसी जैसी मौसमी बीमारियों से लड़ने में मदद करते हैं। यह स्किन और बालों के लिए भी फायदेमंद होते हैं।
लहसुन
लहसुन में एलिसिन पाया जाता है, जो संक्रमण से लड़ने में मदद करता है। कच्ची हल्दी में करक्यूमिन होता है, जो सूजन-रोधी और इम्यूनिटी को बढ़ाने वाले गुणों से भरपूर होता है।
पुदीना और धनिया
पुदीना और धनिया को जूस में मिलाने से शरीर में ताजगी रहती है। इससे स्वाद बढ़ने के साथ-साथ भरपूर पोषण भी मिलता है, जिससे एनर्जेटिक महसूस होता है।
यह जूस न केवल इम्यूनिटी बढ़ाता है, बल्कि शरीर को अंदर से मजबूत भी बनाता है। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com