कच्चा अंडा और दूध पीने से शरीर को प्रोटीन मिलता है जिससे शरीर दिनभर एनर्जी से भरा रहता है। कच्चे अंडे को दूध में मिलाकर पीने से चर्बी भी कम होती है। अगर आप भी इसे पीना चाहते हैं तो आइए जानते हैं इसके फायदों के बारे में।
मांसपेशियों के लिए वरदान
अंडे और दूध में मौजूद प्रोटीन मांसपेशियों को मजबूत बनाता है। खासतौर पर अंडे का सफेद हिस्सा मांसपेशियों की ग्रोथ के लिए बेहद फायदेमंद है।
वजन कंट्रोल करने में मददगार
अगर बार-बार भूख लगने से परेशान हैं, तो दूध में कच्चा अंडा मिलाकर पीने से आपको लाभ मिल सकता है। प्रोटीन इसे पीने से शरीर को प्रोटीन मिलता है और ज्यादा भूख नहीं लगती जिससे वजन कंट्रोल करने में मदद मिलती है।
मूड को बेहतर बनाए
कच्चे अंडे और दूध में मौजूद विटामिन बी 12 तनाव कम करने और मूड को बेहतर बनाने में मदद करता है। यह आपके मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद है।
आंखों के लिए लाभकारी है
अंडे और दूध में ल्यूटिन, जियाजैंथिन और जिंक जैसे तत्व होते हैं, जो आंखों की रोशनी को बनाए रखने और उन्हें स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।
बालों के लिए बेहतर है
प्रोटीन, बायोटिन और विटामिन बी 12 से भरपूर यह ड्रिंक बालों को झड़ने से रोकने और सफेद बालों की समस्या को दूर करने में मदद करता है।
एनर्जी का नैचुरल सोर्स
कच्चा अंडा और दूध शरीर को तुरंत एनर्जी देता है। यह आपके दिन की शुरुआत को और भी बेहतर बनाता है।
मात्रा का ध्यान रखें
कच्चा अंडा और दूध एक साथ पीने से शरीर को कई स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं लेकिन इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करें वरना आपको नुकसान भी हो सकता है।
इसका सेवन करें लेकिन अगर आप पेट की समस्या या किसी गमभीर बीमारी से पीड़ित हैं तो इसका सेवन डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही करें। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com