आसानी से पच जाएंगे ये फूड्स, नहीं होगी पेट की दिक्कत

By Shilpy Arya
10 Nov 2024, 17:00 IST

कुछ खाने की चीजें पचने में दिक्कत करती है। ऐसे में इनका सेवन करने से आपको पेट से जुड़ी तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इस लेख में विस्तार से जानें आसानी से पचने वाले भोजन के बारे में-

खिचड़ी

खिचड़ी बेहद आसानी से पचने वाले मुलायम भोजन में आती है। डॉक्टर भी बीमारी के समय खिचड़ी खाने की सलाह देते हैं। इसे खाने से शरीर में जमा टॉक्सिंस बाहर हो जाते हैं।

मूंग की दाल

मूंग दाल में मैग्‍न‍ीश‍ियम, पोटैश‍ियम और आयरन के गुण मौजूद होते हैं। साथ ही, इसमें फाइबर भी अच्छी मात्रा में होता है। मूंग की दाल खाने से पेट से जुड़ी दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ता है।

सलाद

अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो आप सलाद को डाइट में एड करें। इसमें ज्यादा कैलोरी नहीं होती है। यह पचाने में भी आसान होता है।

अंकुरित रागी

अंकुरित रागी में फाइबर मौजूद होता है, जो पाचन तंत्र के लिए गुणकारी होता है। इसे खाने से भोजन पचाने में मदद मिलती है। इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी कम होता है।

पोहा

पोहा कई तरह के जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होता है। यह बनाने में जितना आसान होता है, खाने में उतना ही पाचक भी होता है। यह एसिडिटी, कब्ज और गैस की दिक्कत दूर करता है।

इडली

इडली को पचाने में अधिक दिक्कत का सामना नहीं करना पड़त है। यह तेल और मसालों के बिना बनती है। इडली खाने से पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है।

यह आसानी से पचने वाले फूड्स होते हैं। आप इन्हें अपनी डाइट में एड कर सकते हैं। सेहत से जुड़ी जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com