पाचन रहेगा दुरुस्त, गर्मियों में इन 3 तरीकों से खाएं अखरोट

By Himadri Singh Hada
26 May 2025, 18:30 IST

गर्मियों में पाचन की दिक्कतें बढ़ जाती हैं। लेकिन, अगर आप अखरोट को सही तरीके से खाएं, तो यह पेट को ठंडक देकर आपका डाइजेशन बेहतर बना सकता है।

अखरोट

अखरोट फाइबर और ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर होता है, जो पाचन तंत्र को मज़बूत करता है और पेट की जलन या गैस जैसी समस्याओं को कम करता है।

अखरोट पानी में भिगोकर खाना

गर्मियों में अखरोट को रातभर पानी में भिगोकर सुबह खाली पेट खाना सबसे फायदेमंद होता है। इससे यह आसानी से पचता है और कब्ज से राहत देता है।

एसिडिटी से राहत

भीगे हुए अखरोट खाने से शरीर को ठंडक मिलती है, जिससे गर्मियों में होने वाली एसिडिटी और अपच जैसी दिक्कतें काफी हद तक कम हो जाती हैं।

अखरोट को दही के साथ खाना

अगर आप चाहें तो अखरोट को दही के साथ मिलाकर खा सकते हैं। यह न सिर्फ स्वादिष्ट लगता है बल्कि पेट को ठंडा और पाचन को तेज भी करता है।

अखरोट को ओट्स के साथ खाना

एक और तरीका यह है कि अखरोट को सुबह के नाश्ते में ओट्स या फ्रूट बाउल में डालकर खाएं। इससे फाइबर की मात्रा बढ़ती है और पेट साफ रहता है।

अखरोट का सही मात्रा में सेवन

अगर आपको पेट फूलने या गैस की दिक्कत होती है तो अखरोट खाने से वह धीरे-धीरे ठीक हो सकती है, बस सही समय और मात्रा का ध्यान रखें।

अखरोट को गर्म चीजों के साथ खाने से बचें

अखरोट को सीधे गर्म दूध में डालकर खाना गर्मियों में बचना चाहिए। इससे शरीर में गर्मी बढ़ सकती है और पाचन गड़बड़ा सकता है।

अगर आपको कोई समस्या है, तो अखरोट का सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह लें। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com