कच्ची मूंगफली खाने से क्या लाभ होते हैं?

By Shilpy Arya
29 Jan 2025, 15:00 IST

मूंगफली खाना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। अक्सर लोग भुनी मूंगफली खाना पसंद करते हैं। लेकिन, आप इन्हें कच्चा भी खा सकते हैं। इससे सेहत को कई लाभ मिलते हैं। लेख में जानें विस्तार से-

मूंगफली के पोषक तत्व

मूंगफली में फाइबर, प्रोटीन, कैल्शियम, हेल्दी फैट, मैग्नीशियम, पोटैशियम के साथ ही विटामिन के गुण मौजूद होते हैं।

कोलेस्ट्रॉल घटाए

हेल्दी फैट्स से भरपूर कच्ची मूंगफली को अपनी डाइट में एड करने से आपको बैड कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद मिलती है। इससे गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है।

वेट लॉस करे

कच्ची मूंगफली को आहार का हिस्सा बनाने से वजन कम करने में मदद मिलती है। इससे मेटाबॉलिज्म बढ़ता है, जो फैट घटाता है।

मसल्स को मजबूती दे

शरीर की मांसपेशियों को मजबूत बनाने के लिए आप कच्ची मूंगफली खाएं। यह प्रोटीन के गुणों से भरपूर होती है।

स्वस्थ पाचन

कब्ज और अपच जैसी पाचन से जुड़ी कई दिक्कतों को दूर करने के लिए कच्ची मूंगफली खाएं। इससे पेट स्वस्थ रहता है।

कच्ची मूंगफली कैसे खाएं?

वैसे तो आप कच्ची मूंगफली का सेवन सीधे तौर पर कर सकते हैं। लेकिन, इन्हें भिगोकर खाना अधिक गुणकारी होता है।

कच्ची मूंगफली का सेवन करने से आपको ये सभी फायदे मिलते हैं। सेहत से जुड़ी जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com