दही और ओट्स दोनों ही हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद होते है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ओट्सी को दही के साथ मिलाकर खाने से इनके फायदे बढ़ जाते हैं। आइए जानें दही और ओट्स का मिक्सचर खाने के क्या फायदे होते हैं।
पेट के लिए फायदेमंद
दही में मौजूद प्रोबायोटिक्स और ओट्स का फाइबर मिलकर डाइजेशन को हेल्दी करता है। इससे पेट साफ रहता है और एसिडिटी व कब्ज की दिक्कत कम होती है।
वजन घटाने में मददगार
जिन लोगों को वेट कम करना है उनके लिए दही और ओट्स का कॉम्बिनेशन बहुत फायदेमंद हो सकता है। इसे खाने से पेट लंबे टाइम तक भरा रहता है।
हार्ट को रखे हेल्दी
ओट्स में मौजूद बीटा ग्लुकॉन और दही का कैल्शियम मिक्स होकर कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करते हैं। इस कॉम्बिनेशन को खाने से हार्ट हेल्दी होता है।
इम्यूनिटी स्ट्रांग करे
दही में मौजूद गुड बैक्टीरिया और ओट्स के न्यूट्रिएंट्स शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ाते हैं। रोजाना इस मिक्सचर को खाने से बीमारियों का खतरा कम होता है।
स्किन के लिए फायदेमंद
दही स्किन को ग्लोइंग बनाता है और ओट्स स्किन को डिटॉक्स करते हैं। दोनों चीजों को मिक्स करके खाने से स्किन अंदर से साफ और जवां बनाने में मदद मिलती है।
एनर्जी बढ़ाने में मददगार
सुबह को दही और ओट्स का सेवन करने से दिनभर एनर्जी बनी रहती। इस कॉम्बिनेशन से शरीर को सही पोषण मिलता है और थकान नहीं लगती है।
हड्डियों की मजबूती
दही में कैल्शियम और ओट्स में आयरन व मैग्नीशियम मौजूद होता है, जो हड्डियों को स्ट्रांग बनाने में मदद करता है। यह मिक्सचर महिलाओं के लिए फायदेमंद होता है।
दही और ओट्स के मिक्सचर को आप भी अपनी डाइट में शामिल करें और हेल्दी रहें। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com