ब्रेकफास्ट में इडली खाने के फायदे

By Shrishti Chaubey
15 Jan 2023, 20:01 IST

इडली आकार में गोल और रंग में ज्यादातर सफेद होती है। इसे सूजी, रवा, सफेद चावल और काले उड़द की दाल से बनाया जाता है। इडली सेहत के लिए बेहद फायदेमंद मानी जाती है।

पेट के लिए

पेट से जुड़ी समस्याओं में इडली का सेवन कर सकते हैं। इडली के सेवन से पेट को फायदा मिलता है। इसमें कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसके सेवन से पेट को दुरुस्त रख सकते हैं।

वेट लॉस में

वजन घटाने के लिए इडली एक बेहतर ऑप्शन है। इसमें कैलोरी की मात्रा कम पायी जाती है। इडली के सेवन से जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं साथ ही वेट लॉस भी कर सकते हैं।

पाचन में

इडली को पचाने में ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ती। इडली बनाने में तेल और मसालों का इस्तेमाल नहीं किया जाता। इसलिए इसके सेवन से पाचन को मजबूत बना सकते हैं।

भूख लगेगी कम

भूख कम करने के लिए इडली हेल्दी ऑप्शन है। ये फाइबर से भरपूर होती है। फाइबर युक्त फूड्स के सेवन से भूख को कम करने में मदद मिलती है। इसलिए डाइट में इडली को शामिल करें।

पोषण के लिए

इडली बेहतरीन ब्रेकफास्ट है। इसे दिन में भी खा सकते हैं। इडली को सांभर और नारियल की चटनी के साथ खाने से शरीर को पोषण मिलता है। इसलिए इसे ब्रेकफास्ट में शामिल करें।

इडली के सेवन से शरीर को कई फायदे मिलते हैं। स्वास्थ्य से जुड़ी और तमाम जानकारियों के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com