सर्दियों में सिंघाड़ा खाना सशरीर के लिए फायदेमंद होता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि उबला हुआ सिंघाड़ा कच्चे सिंघाड़े से ज्यादा फायदेमंद होता है? आइए आज हम आपको उबला सिंघाड़ा खाने के फायदे बताते हैं-
पोषक-तत्वों से भरपूर
उबले हुए सिंघाड़े पोषक-तत्वों से भरपूर होता है। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स, विटामिन-ए, बी, सी, ई, प्रोटीन, फाइबर, मैग्नीशियम, पोटैशियम, मैंगनीज, कॉपर जैसे जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं। आइए इससे होने वाले फायदों के बारे में जानते हैं।
शरीर को रखता है हाइड्रेट
जैसा हमें आपको बताया कि सिंघाड़े में पानी की अच्छी मात्रा पाई जाती है। इससे बॉडी को हाइड्रेट रखा जा सकता है। उबला सिंघाड़ा शरीर में पानी की कमी को दूर कर, हाइड्रेशन को बढ़ाता है।
पेट के लिए फायदेमंद है
सिंघाड़े में फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है। इससे पेट से जुड़ी कई समस्याओं जैसे पेट में गैस, कब्ज, अपच, उल्टी-दस्त, मतली, ब्लोटिंग आदि बचा जा सकता है।
स्किन के लिए फायदेमंद
उबले हुए सिंघाड़े शरीर को नेचुरली डिटॉक्स करने में मदद करते हैं। यह शरीर और ब्लड में मौजूद गंदगी, हानिकारक पदार्थ और टॉक्सिन्स को बाहर निकालने का काम करता है।
वजन कम होगा
सिंघाड़े में कैलोरी की मात्रा कम होती है। साथ ही, फाइबर, प्रोटीन और कई अन्य जरूरी पोषक तत्व मिल सकते हैं। सिंघाड़ा खाने के बाद आपको लंबे समय तक भूख नहीं लगती है।
कई बीमारियों से बचाव
सिंघाड़े में एंटी-ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। साथ ही, इनमें फेरुलिक एसिड, गैल कैटेचिन, गैलेट और कैटेचिन गैलेट जैसे कंपाउंड्स होते हैं। यह शरीर में मौजूद फ्री-रेडिकल्स से लड़ने में मदद मिलती है। इससे कैंसर, डायबिटीज, हृदय रोग जैसी समस्याओं से बचा जा सकता है।
उबला सिंघाड़ा खाने के कई फायदे होते हैं। स्वास्थ्य से जुड़ी तमाम जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com