इसबगोल शरीर के लिए फायदेमंद होती है। इससे पाचन संबंधी कई समस्याओं से बचा जा सकता है। साथ ही, कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल और ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होता है। क्या आप जानते हैं कि इसबगोल को छाछ में मिलाकर भी पिया जा सकता है?
छाछ में पाए जाने वाले पोषक तत्व
छाछ में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसमें कैल्शियम, राइबोफ्लेविन और विटामिन-बी12 भरपूर मात्रा में होता है। छाछ में सोडियम की मात्रा ज्यादा होती है। इससे शरीर को कई समस्याओं से बचाया जा सकता है।
इसबगोल है न्यूट्रिएंट्स से भरपूर
इसबगोल एक तरह से लैक्सेटिव की तरह है। इसमें फाइबर ज्यादा होता है और फैट नहीं होता है। इसबगोल का सेवन हर उम्र के लोग कर सकते हैं। इससे किसी तरह के साइड इफेक्ट नहीं होते हैं। आइए इस कॉम्बिनेशन को बनाने का तरीका और इससे होने वाले फायदे जानते हैं-
कैसे करें सेवन?
इस अनोखे कॉम्बिनेशन को बनाने के लिए आप छाछ में 1 चम्मच इसबगोल मिलाकर रख सकते हैं। इसके 1 घंटे बाद छाछ में काला नमक और जीरा पाउडर मिक्स करके पी लें।
हाई कोलेस्ट्रॉल होगा कंट्रोल
हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या से ग्रस्त लोग इसबगोल और छाछ का सेवन कर सकते हैं। दरअसल, इसबगोल में फाइबर होता है, जो एक जेल कंपाउंड फॉर्म करता है। ये कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मदद करता है।
ब्लड वेसेल्स होगी डिटॉक्स
इसबगोल और छाछ को पीने से ब्लड वेसेल्स को डिटॉक्स किया जा सकता है। ये कॉम्बिनेशन शरीर में हाइड्रेशन बढ़ाता है और फिर आर्टरीज को फ्लश ऑउट करता है। इससे ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होता है।
वजन घटाने में मिलेगी मदद
इसबगोल और छाछ का सेवन करने से शरीर का मेटाबोलिक रेट बढ़ता है। इससे शरीर में बैड फैट को बढ़ने से रोका जा सकता है। यह कॉम्बिनेशन शरीर के लिए फायदेमंद होता है।
इसबगोल और छाछ पीने से शरीर को कई फायदे होते हैं। स्वास्थ्य से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com