पुदीना का पानी पीने से क्या होता है?

By Aditya Bharat
28 Apr 2025, 17:45 IST

पुदीना भारतीय घरों में स्वाद और सेहत का खजाना है। डिटॉक्स वॉटर से लेकर चटनी तक, पुदीना शरीर की चर्बी घटाने में बेहद मददगार है। आइए डायटीशियन डॉक्टर सुगीता मुटरेजा से जानते हैं पुदीने से कैसे वजन कम करें?

नींबू-पुदीना वॉटर

8-10 पुदीना पत्तियां, नींबू रस, काली मिर्च और काला नमक मिलाकर पानी में ब्लेंड करें। रोज सुबह खाली पेट पीएं। चर्बी तेजी से घटेगी।

पुदीना डिटॉक्स वॉटर

पानी में सेब के टुकड़े, अनार के दाने, नींबू रस और पुदीना मिलाएं। दिनभर पीते रहें। यह शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकालने में मदद करेगा।

पुदीना-धनिया वॉटर

गुनगुने पानी में पुदीना और धनिया के पत्ते मिलाकर पीसें और छानकर पिएं। यह तेजी से वजन घटाने और पेशाब संबंधी समस्याओं में राहत देता है।

पुदीना-अदरक वॉटर

पुदीना के साथ अदरक मिलाकर पानी बनाएं। यह मेटाबॉलिज्म को तेज करता है और फैट बर्निंग प्रोसेस को बढ़ाता है। पाचन भी बेहतर होता है।

पुदीना-खीरा वॉटर

पानी में खीरे के टुकड़े और पुदीना मिलाएं। यह पानी शरीर को हाइड्रेट करता है, डिटॉक्स करता है और तेजी से वजन कम करने में मदद करता है।

पुदीना पानी के फायदे

पुदीना पानी से पाचन सुधरता है, ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल होता है और सूजन कम होती है। अस्थमा और एलर्जी में भी लाभकारी साबित हो सकता है।

त्वचा के लिए फायदेमंद

पुदीने के पानी में एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो स्किन को ग्लोइंग बनाते हैं। रोजाना पुदीना वॉटर पीने से त्वचा पर ताजगी और निखार आता है।

पुदीने की तासीर ठंडी होती है। यदि आपको ठंडी चीजों से परहेज है या डॉक्टर ने मना किया है, तो पुदीना पानी का सेवन सीमित करें। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com