एक रिसर्च Journal of Ethnopharmacology में पाया गया कि कुछ पत्तियां रोज खाने से इम्युनिटी बढ़ती है, पेट साफ होता है और त्वचा निखरती है। आइए जानते हैं कौन सी पत्तियां रोजाना खानी चाहिए?
दिन 1 - तुलसी के पत्ते
तुलसी के पत्ते रोज सुबह खाने से सर्दी-खांसी कम होती है, पेट साफ रहता है और इम्युनिटी मजबूत बनती है। इसे खाली पेट खाना फायदेमंद है।
दिन 2 - पुदीना के पत्ते
पुदीने के पत्ते पाचन सुधारते हैं और शरीर को ठंडक देते हैं। मुंह की दुर्गंध मिटती है और पेट की गैस व जलन से राहत मिलती है।
दिन 3 - करी पत्ते
करी पत्ते बालों का झड़ना कम करते हैं और लिवर की सेहत सुधारते हैं। रोज खाली पेट सेवन करने से मेटाबॉलिज्म भी तेज होता है।
दिन 4 - नीम के पत्ते
नीम के कड़वे पत्ते खून साफ करते हैं, चेहरे के पिंपल्स और दाग-धब्बों को दूर करते हैं। इसमें एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं जो रोगों से बचाते हैं।
दिन 5 - सहजन (मोरिंगा) के पत्ते
सहजन के पत्तों में भरपूर प्रोटीन और आयरन होता है। यह कमजोरी, थकावट और शरीर में पोषक तत्वों की कमी को दूर करता है।
दिन 6 - धनिया के पत्ते
धनिया के पत्ते विटामिन A, C और K से भरपूर होते हैं। ये आंखों की रोशनी तेज करते हैं और शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मददगार होते हैं।
दिन 7 - पालक के पत्ते
पालक के पत्ते शरीर में आयरन की कमी दूर करते हैं। ये खून बढ़ाते हैं और कब्ज जैसी समस्याओं से राहत दिलाते हैं। इसे हल्का उबालकर खाएं।
अगर आप लगातार 7 दिन तक ये पत्ते खाएंगे तो पाचन सुधरेगा, त्वचा निखरेगी, और रोग प्रतिरोधक शक्ति बढ़ेगी। शरीर हल्का और ऊर्जा से भरपूर लगेगा। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com