समा चावल सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर के कई रोगों को दूर करता है। इससे मिलने वाले फायदों के बारे में विस्तार से जानिए लेख में -
एक्सपर्ट की राय
डॉक्टर सुमन के अनुसार, 'समा चावल में प्रोटीन, फाइबर, सोडियम, पोटेशियम, कैल्शियम और आयरन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर की बीमारियों को दूर रखते हैं।'
हड्डियों को मजबूत बनाएं
समा के चावल हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। इसमें कैल्शियम होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाता है।
डायबिटीज में फायदेमंद
समा के चावल डायबिटीज मरीजों के लिए फायदेमंद होते हैं। इसमें लो ग्लाइसेमिक फूड होता है, जो ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखता है।
वजन को कम करता है
समा के चावल वजन को कम करने में मदद करते हैं। इसमें फाइबर पाया जाता है, जो पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रखता है।
हार्ट के लिए फायदेमंद
हार्ट के मरीजों के लिए समा के चावल फायदेमंद होते हैं। इसमें फैट की मात्रा अधिक होती है, जो शरीर में कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करता है। साथ ही, इसे खाने से हार्ट अटैक का रिस्क कम होता है।
डाइजेशन सिस्टम बेहतर होता है
समा के चावल खाने से डाइजेशन सिस्टम बेहतर होता है। इसमें मौजूद फाइबर गैस, कब्ज और अपच की समस्या को दूर करता है।
सावधानियां
अगर आपको किसी तरह की एलर्जी या बीमारी है, तो समा का सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
समा के चावल खाने से शरीर को ये सभी लाभ मिलते हैं। सेहत से जुड़ी तमाम जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com