बालों को स्वस्थ रखने के लिए उनका साफ होना बेहद जरूरी है। इस कारण कई महिलाएं बालों को रोजाना धोती हैं। लेकिन, क्या रोज बाल धोना सही है? लेख में जानें विस्तार से-
क्या रोज बाल धोना सही है?
एक्सपर्ट रिया वशिष्ट के अनुसार आपको रोजाना बाल नहीं धोने चाहिए। इससे आपके बालों को नुकसान पहुंचता है।
रूखापन
रोज बाल धोना स्कैल्प के रूखेपन का कारण हो सकता है। शैंपू में मौजूद केमिकल हानिकारक होते हैं। यह बालों की नमी छीन लेते हैं।
खुजली
रोजाना शैंपू करने से सिर की त्वचा में रूखापन बढ़ता है। जिसके कारण सिर में खुजली की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
डैंड्रफ
रोज बाल धोना बालों में डैंड्रफ होने की वजह हो सकता है। यह दिक्कत अक्सर स्कैल्प ड्राईनेस के कारण होती है।
हेयरफॉल
रोजाना बालों को धोने के कारण उनके झड़ने की दिक्कत बढ़ जाती है। दरअसरल, रोज बाल धोने से उनकी जड़े कमजोर होने लगती है।
दोमुंहे बाल
शैंपू में पाए जाने वाले केमिकल आपके बालों को रूखा बनाते हैं। इस कारण उनके दोमुंहे होने का जोखिम रहता है।
आपको रोजाना बाल धोने से बचना चाहिए। साथ ही, बाल धोने से पहले उनमें तेल जरूूर लगाएं। सेहत से जुड़ी जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com