झड़ते बालों का इलाज: घर पर ही करें ये असरदार उपाय

By Aditya Bharat
13 Dec 2024, 07:00 IST

बाल झड़ना एक आम समस्या है जो हर उम्र के पुरुषों और महिलाओं को प्रभावित करती है। इसके कई कारण हो सकते हैं, जैसे आनुवंशिकी, तनाव, खराब आहार और हार्मोनल बदलाव। आज की स्टोरी में हम जानेंगे कैसे हम घर पर ही झड़ते बालों का इलाज कर सकते हैं।

जेनेटिक कारण

अगर परिवार में बाल झड़ने का इतिहास है, तो यह समस्या आपको भी हो सकती है। यह मुख्य रूप से आपकी आनुवंशिक प्रवृत्ति पर निर्भर करता है।

तनाव और खराब आहार

अत्यधिक तनाव और पोषक तत्वों की कमी से बालों की जड़ें कमजोर हो जाती हैं। आयरन, विटामिन डी और बायोटिन जैसे पोषक तत्वों की कमी बालों के झड़ने को बढ़ावा देती है।

संतुलित आहार जरूरी है

पत्तेदार सब्जियां, मेवे, अंडे, मछली और फलों से भरपूर संतुलित आहार बालों को पोषण देता है। बायोटिन युक्त खाद्य पदार्थ बालों के विकास में मदद करते हैं।

तेल से मसाज करें

नारियल, बादाम और जैतून के तेल से मसाज करने पर स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। इससे बालों की जड़ें मजबूत होती हैं।

एलोवेरा का उपयोग

एलोवेरा बालों की मजबूती और विकास में मदद करता है। इसके जेल को सीधे स्कैल्प पर लगाएं और आधे घंटे बाद धो लें।

प्याज का रस और ग्रीन टी

प्याज का रस बालों की जड़ों को मजबूत करता है। वहीं, ग्रीन टी के एंटी-ऑक्सीडेंट गुण बालों को झड़ने से रोकते हैं। इनका नियमित रूप से उपयोग करने पर काफी लाभ मिल सकता है।

अंडे और मेथी के फायदे

अंडे में प्रोटीन और बायोटिन होते हैं, जो बालों के झड़ने को रोकते हैं। मेथी के बीजों का पेस्ट भी बालों के लिए फायदेमंद है। अगर समस्या बनी रहे, तो डॉक्टर से सलाह लें।

इन उपायों की मदद से आप अपने झड़ते बालों को बचा सकते हैं। अगर बताए गए किसी भी सामग्री से आपको एलर्जी है तो इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com