Malaika Arora फिट रहने के लिए करती हैं ये 4 एक्सरसाइज

By Himadri Singh Hada
27 Dec 2024, 10:00 IST

एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अपनी फिटनेस को लेकर हमेशा चर्चा में रहती हैं। बढ़ती उम्र के साथ उनका ग्लो बढ़ता ही जा रहा है। ऐसे में, आइए उनकी फिटनेस का राज जानते हैं।

फिटनेस का राज

मलाइका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वे अपनी एक्सरसाइज की वीडियोज इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं। उनकी लाइफस्टाइल को देखकर फैंस भी काफी इंस्पायर होते हैं।

एक्सरसाइज

मलाइका फिट और हेल्दी रहने के लिए रोजाना ये 4 एक्सरसाइज करती हैं। यह बढ़ते वजन को कंट्रोल करने और शरीर को मजबूत और लचीला बनाने में मदद करते हैं।

रोप स्किपिंग

रोप स्किपिंग एक शानदार कार्डियो एक्सरसाइज है, जिससे कैलोरी बर्न होती है। इससे शरीर की फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ती है। साथ ही, हड्डियां मजबूत होती हैं। इसे रोजाना 30-40 सेट जरूर करना चाहिए।

जंपिंग जैक्स एक्सरसाइज

जंपिंग जैक्स एक्सरसाइज करने से ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है, जो हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है। यह शरीर में जमा अतिरिक्त वसा को घटाने में मदद करती है।

माउंटेन क्लाइंबर्स एक्सरसाइज

माउंटेन क्लाइंबर्स एक्सरसाइज शरीर की स्टैमिना बढ़ाने और फेफड़ों की क्षमता सुधारने में मदद करती है। यह वेट लॉस और कार्डियोवैस्कुलर हेल्थ के लिए बेहतरीन है।

इन-आउट्स एक्सरसाइज

इन-आउट्स एक्सरसाइज करने से पैरों की मांसपेशियां एक्टिव होती हैं। इससे कमर दर्द में राहत मिलती है। यह शरीर का स्टैमिना और लचीलापन बढ़ाता है।

हेल्दी डाइट

एक्सरसाइज के साथ-साथ आप अपनी डाइट में हेल्दी चीजों को शामिल करें। इससे शरीर को हेल्दी और फिट रहने में मदद मिलेगी। इसके अलावा, रोजाना पर्याप्त नींद लेना भी बेहद जरूरी है।

हाइड्रेटेड रहें

रोजाना पर्याप्त मात्रा में पानी पीना सेहत के लिए बेहद जरूरी है। इससे शरीर दिनभर हाइड्रेटेड और एक्टिव रहेगा। साथ ही, कमजोरी और थकान महसूस नहीं होगी।

मलाइका अरोड़ा के फिटनेस रूटीन को फॉलो करके आप भी एक फिट और हेल्दी लाइफस्टाइल पा सकते हैं। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhe alth.com