कूल्हों का आकार बढ़ाने के लिए क्या करें?

By Himadri Singh Hada
20 Mar 2025, 20:00 IST

परफेक्ट हिप्स पाना हर किसी की चाहत होती है। छोटे हिप्स को बड़ा करने के लिए कुछ एक्सरसाइज कर सकते हैं। इससे आपके हिप्स को परफेक्ट शेप मिलेगी।

एक्सपर्ट की राय

फिटनेस एक्सपर्ट और ट्रेनर डॉक्टर कविता नालवा से जानते हैं परफेक्ट हिप्स के लिए कुछ बेहतरीन एक्सरसाइज (Exercise to Get Perfect Hips)-

स्प्लिट लेग स्क्वैट्स एक्सरसाइज

नियमित रूप से स्प्लिट लेग स्क्वैट्स एक्सरसाइज करें। यह हिप्स को आकर्षक शेप देती है और ग्लूट्स पर दबाव डालकर शरीर को सही आकार में लाती है।

स्प्लिट लेग स्क्वैट्स करने का तरीका

स्प्लिट लेग स्क्वैट्स को करते समय ध्यान रखें कि आपका एक पैर पीछे की ओर जाए और दूसरा घुटने से मोड़े। इससे हिप्स और जांघों पर अच्छा असर पड़ता है।

साइड लंग्स एक्सरसाइज

साइड लंग्स एक्सरसाइज से हिप्स और जांघों की मसल्स टोन होती हैं। इसे डंबल के साथ या बिना डंबल के किया जा सकता है, जिससे आपके हिप्स का आकार बेहतर होता है।

स्क्वाट्स हिप्स

स्क्वाट्स हिप्स के लिए बेहतरीन एक्सरसाइज है। इसे नियमित रूप से करने से हिप्स की मसल्स मजबूत होती हैं और आकार बढ़ता है, जिससे आपको परफेक्ट फिगर मिल सकती है।

साइड लेग लिफ्ट्स एक्सरसाइज

साइड लेग लिफ्ट्स एक्सरसाइज से हिप्स को टोन किया जा सकता है। इसे सही तरीके से करने से आपके हिप्स मजबूत और चौड़े बन सकते हैं, जिससे आपको आकर्षक शेप मिलती है।

हिप राइज एक्सरसाइज

हिप राइज एक्सरसाइज से न सिर्फ हिप्स, बल्कि बैक और कोर मसल्स भी मजबूत होते हैं। इसे करने से हिप्स का आकार बढ़ता है और यह शरीर को सही आकार में लाता है।

मसल्स होंगे मजबूत

इन एक्सरसाइजों को नियमित रूप से करने से आपको परफेक्ट हिप्स और मजबूत मसल्स मिल सकती हैं। लेकिन, सही तरीका अपनाना जरूरी है, ताकि चोट से बचा जा सके।

इन एक्सरसाइज को गलत तरीके से करने से घुटनों और पैरों में दर्द हो सकता है। इसलिए, फिटनेस एक्सपर्ट की मदद से शुरुआत करें। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com