सर्दियों में डायबिटीज के मरीजों को अपनी सेहत का खास ख्याल रखना जरूरी होता है। ब्लड शुगर कंट्रोल करने के लिए एक्सरसाइज करना फायदेमंद होता है।
एक्सपर्ट की राय
डाइट एन क्योर की डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी कहती हैं,
एक्सरसाइज करना
सर्दियों में डायबिटीज के मरीजों को ब्लड शुगर कंट्रोल करने के लिए रोजाना एक्सरसाइज करनी चाहिए। इसके कारण शरीर ज्यादा इंसुलिन का इस्तेमाल करता है, जिससे शुगर का लेवल बैलेंस में रहता है।
वॉर्म-अप
ठंडे मौसम में भी घर के अंदर वॉर्म-अप या हलका वर्कआउट करना फायदेमंद होता है। इससे ब्लड शुगर कंट्रोल में रहता है, जिससे मूड भी बेहतर रहता है।
पर्याप्त नींद
अच्छी लाइफस्टाइल के लिए समय पर भोजन और पर्याप्त नींद लेना जरूरी है। इसससे डायबिटीज को कंट्रोल किया जा सकता है।
हेल्दी डाइट
डायबिटीज के मरीजों को अपनी डाइट का ध्यान रखना चाहिए। शुगर-फ्री और हेल्दी चीजों का सेवन करने से ब्लड शुगर को आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है।
जंक फूड से बचें
जंक फूड, स्ट्रीट फूड और शुगर की चीजों से पूरी तरह बचना जरूरी है। ये ब्लड शुगर के लेवल को बढ़ाते हैं। इसकी जगह घर को हेल्दी खाना खाएं।
कार्बोहाइड्रेट्स
कार्बोहाइड्रेट्स और कैलोरीज़ की की चीजों से बचना चाहिए। ये डायबिटीज के मरीजों को नुकसान पहुंचा सकती हैं। इससे ब्लड शुगर लेवल बिगाड़ सकता है।
ओवरवर्क से बचें
ओवरवर्क करने से बचें। इसकी वजह से थकावट ज्यादा महसूस होगी, जो नींद को प्रभावित कर सकती है। इसके कारण भी ब्लड शुगर बढ़ सकता है।
अगर आप बार-बार बीमार पड़ते हैं, तो आपका ब्लड शुगर बढ़ सकता है। इसलिए अपनी सेहत का ख्याल रखें और डॉक्टर से संपर्क करें। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com