गर्मियों में मिलने वाला आलूबुखारा स्वाद में खट्टा-मीठा होता है। यह न केवल स्वादिष्ट होता है, बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। इसमें भरपूर पोषक तत्व और एंटी-ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो शरीर को स्वस्थ बनाए रखते हैं, लेकिन क्या इसे डायबिटीज के मरीज खा सकते हैं? आइए जानते हैं इस स्टोरी में।
डायबिटीज के मरीज खा सकते हैं
डायबिटीज के मरीज भी आलूबुखारा खा सकते हैं। इसमें मौजूद फाइबर और एंटी-ऑक्सीडेंट ब्लड शुगर को कंट्रोल रखते हैं। यह एडिपोनेक्टिन हार्मोन के लेवल को बढ़ाता है, जो शरीर में शुगर को कंट्रोल करता है।
पाचन तंत्र के लिए लाभकारी
आलूबुखारे में फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है, जो पाचन को दुरुस्त करता है। इसके नियमित सेवन से कब्ज और अपच की समस्या दूर होती है। एसिडिटी से बचने के लिए खाने से पहले इसका जूस पीना लाभकारी हो सकता है।
हड्डियों को बनाए मजबूत
इस फल में विटामिन K, मैग्नीशियम और पोटेशियम जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो हड्डियों के लिए फायदेमंद हैं। इसमें मौजूद फ्लेवोनोइड्स हड्डियों को मजबूत बनाते हैं और ऑस्टियोपोरोसिस के खतरे को कम करते हैं।
इम्यूनिटी बढ़ाने में मददगार
आलूबुखारे में विटामिन C भरपूर मात्रा में होता है, जो इम्यूनिटी को मजबूत करता है। अगर आपको बार-बार सर्दी-जुकाम की समस्या होती है, तो इसका सेवन जरूर करें। यह शरीर को बीमारियों से लड़ने की ताकत देता है।
दिल के लिए लाभकारी
आलूबुखारा आपके दिल को भी स्वस्थ रखता है। इसमें पॉलीफेनोल्स और सोल्युबल फाइबर होते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करते हैं। इसके एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण दिल के रोगों से बचाते हैं।
कैंसर से बचाव
आलूबुखारे में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट शरीर में फ्री रेडिकल्स को खत्म करते हैं। यह कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के खतरे को कम करने में मददगार होता है। इसे अपनी डाइट में शामिल करना फायदेमंद हो सकता है।
हेल्दी स्किन मिलती है
इसमें मौजूद पोषक तत्व त्वचा को हेल्दी और ग्लोइंग बनाते हैं। इसका सेवन करने से त्वचा में नमी बनी रहती है और उम्र बढ़ने के असर को कम किया जा सकता है।
आप इसे ताजा खा सकते हैं, सुखाकर खा सकते हैं या जूस बनाकर पी सकते हैं। रोजाना इसका सेवन करने से आप बीमारियों से बचे रहेंगे, लेकिन अगर आप किसी बीमारी से पीड़ित हैं तो इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com