बच्चों की इम्यूनिटी काफी कमजोर होती है और बदलता मौसम अपने साथ कई तरह की बीमारियां लेकर आता है। जिससे वे जल्दी बीमार पड़ सकते हैं। लेख में विस्तार से जानें बदलते मौसम में बच्चों की केयर करने के कुछ आसान टिप्स-
कपड़े ठीक से पहनाएं
बच्चों को हमेशा मौसम में बदलाव के अनुसार ही कपड़े पहनाने चाहिए। हल्की सर्दी में भी वे बीमार पड़ सकते हैं। ऐसे में ठंड से बचाव के लिए उन्हें ऊनी कपड़े पहनाएं।
फल खिलाएं
बच्चों को रोजाना 1 फल जरूर खिलाना चाहिए। इससे उनके शरीर को जरूरी विटामिन और मिनरल मिलते हैं। इनमें मौजूद फाइबर और विटामिन सी के गुण पाचन ठीक रखने के साथ इम्यूनिटी भी बढ़ाते हैं।
काढ़ा पिलाएं
आपको बच्चों को काढ़े का सेवन कराना चाहिए। इससे शरीर की रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ती है। साथ ही, यह सर्दी-जुकाम में भी फायदा करता है।
धूप है जरूरी
अपने बच्चों को 10 से 15 मिनट हल्की धूप में जरूर बैठाएं। इससे उन्हें विटामिन-डी मिलता है, जो हड्डियों को मजबूती प्रदान करता है।
ठंडी चीजों से परहेज
आइसक्रीम, कोल्ड ड्रिंक्स जैसी ठंडी चीजें बच्चों को बेहद पसंद होती हैं, लेकिन इससे उन्हें सर्दी-जुकाम हो सकता है। बच्चों को ठंडी चीजें न खिलाएं।
मालिश करें
रोजाना बच्चों की बॉडी मसाज जरूर करें। इससे शरीर की मांसपेशियां और हड्डियां मजबूत होती है। हल्के गुनगुने तेल से मसाज करने से ठंड से बचाव होता है। सरसों, बादाम या नारियल तेल का इस्तेमाल करें।
इन सभी टिप्स से आप बदलते मौसम में बच्चों की केयर कर सकते हैं। सेहत से जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com