बच्चों को ठंड में जायफल क्यों खिलाना चाहिए?

By Shilpy Arya
12 Nov 2024, 10:00 IST

भोजन के स्वाद और सुगंध में इजाफा करने वाला जायफल सेहत के लिए भी कई प्रकार से गुणकारी होता है। आपको बच्चों को ठंड में जायफल जरूर खिलाना चाहिए। लेख में न्यूट्रिशनिस्ट राजमणि पटेल से जानें इसकी मात्रा और फायदे-

जायफल की तासीर कैसी होती है?

जायफल की तासीर की बात करें, तो यह गर्म होती है। ऐसे में इसका सेवन बच्चों को अधिक मात्रा में नहीं कराना चाहिए।

बच्चों को कितनी मात्रा में जायफल दें?

सर्दी के दिनों में आप अपने बच्चे को रोजाना 0.10 मिलीग्राम जायफल खिला सकते हैं। अगर बच्चा बड़ा है, तो इसकी मात्रा में थोड़ी बढ़त कर लें। वहीं, गर्मियों में 0.3 मिलीग्राम जायफल ही खिलाएं।

सर्दी-जुकाम में आराम

बच्चों को सर्दी-जुकाम की समस्या का अधिक सामना करना पड़ता है। ऐसे में आपको उन्हें जायफल खिलाना चाहिए। इसकी गर्म तासीर बेहद फायदेमंद होती है।

मुंह के छालों से आराम

अक्सर पेट की गर्मी से बच्चों के मुंह में छाले हो जाते हैं, इनसे आराम दिलाने में जायफल फायदा करता है। बच्चों को जायफल के साथ मिश्री दें। इससे पेट ठंडा होता है।

अपच दूर करे

कब्ज, अपच जैसी पेट से जुड़ी कई दिक्कतों को दूर करने के लिए बच्चों को जायफल खिलाएं। उन्हें शहद के साथ जायफल दें।

सावधानी

बच्चों को ठंड में सीमित मात्रा में ही जायफल दें। इसका ज्यादा मात्रा में सेवन कराने से जी मिचलाना, पेट दर्द, उल्टी और दस्त की दिक्कत हो सकती है।

बच्चों को ठंड में जायफल खिलाने से ये सभी फायदे मिलते हैं। बच्चों की सेहत से जुड़ी जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com