कौन सी महिलाएं ब्रेस्ट कैंसर की ज्यादा शिकार होती हैं?

By Aditya Bharat
13 Jun 2025, 06:00 IST

ब्रेस्ट कैंसर दुनिया की सबसे आम कैंसर बीमारियों में से एक है। कई महिलाएं इसकी चपेट में आती हैं, लेकिन कुछ महिलाओं में इसका खतरा ज्यादा होता है। आइए PubMed की रिपोर्ट से जानते हैं किन महिलाओं को ब्रेस्ट कैंसर का खातरा ज्यादा होता है।

उम्र का बढ़ना है बड़ा कारण

जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, ब्रेस्ट कैंसर का खतरा भी बढ़ता है। 50 साल से ऊपर की महिलाओं में इसका रिस्क ज्यादा होता है।

परिवार में कैंसर का इतिहास

अगर किसी महिला की मां, बहन या बेटी को ब्रेस्ट कैंसर हुआ है, तो उसमें भी यह होने की संभावना अधिक होती है।

हार्मोन से जुड़ा जोखिम

जिन महिलाओं में जल्दी पीरियड शुरू हुए या देर से मेनोपॉज हुआ, उनमें हार्मोन की वजह से कैंसर का खतरा ज्यादा हो सकता है।

प्रेग्नेंसी और स्तनपान का असर

जो महिलाएं कभी मां नहीं बनीं या बहुत देर से पहली बार मां बनीं, उनमें रिस्क थोड़ा ज्यादा देखा गया है। स्तनपान करने से यह रिस्क कुछ कम हो सकता है।

जीवनशैली का प्रभाव

स्मोकिंग, अल्कोहल पीना, मोटापा और शारीरिक गतिविधि की कमी ब्रेस्ट कैंसर को बढ़ावा दे सकते हैं।

हॉर्मोनल दवाएं

कुछ महिलाएं लंबे समय तक हार्मोन रिप्लेसमेंट थेरेपी या गर्भनिरोधक गोलियों का इस्तेमाल करती हैं, जो रिस्क बढ़ा सकते हैं।

जेनेटिक म्यूटेशन का खतरा

कुछ महिलाओं में BRCA1 और BRCA2 जैसे जीन में बदलाव (mutation) होते हैं, जिससे उनमें ब्रेस्ट और ओवरी कैंसर का खतरा बहुत ज्यादा होता है।

कुछ महिलाओं में BRCA1 और BRCA2 जैसे जीन में बदलाव (mutation) होते हैं, जिससे उनमें ब्रेस्ट और ओवरी कैंसर का खतरा बहुत ज्यादा होता है। अगर आप रिस्क ग्रुप में आती हैं, तो समय-समय पर जांच कराना बहुत जरूरी है। जल्दी पहचान से इलाज आसान और सफल हो सकता है। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com