कैंसर एक जानलेवा बीमारी है, जो पुरुषों में तेजी से बढ़ रही है। समय पर जांच और सही जानकारी से इससे बचाव संभव है। आइए ऑनकोलॉजिस्ट डॉक्टर प्रशांत चंद्रा से जानें पुरुषों में पाए जाने वाले सबसे आम कैंसर कौन-कौन से हैं।
मुंह का कैंसर
भारत में पुरुषों में सबसे आम कैंसर मुंह का होता है। इसका मुख्य कारण तंबाकू, गुटखा, पान और अल्कोहल का सेवन है। समय पर जांच से इसका इलाज संभव है।
फेफड़ों का कैंसर
सिगरेट, बीड़ी और वायु प्रदूषण फेफड़ों के कैंसर के मुख्य कारण हैं। यह जानलेवा हो सकता है लेकिन शुरुआती अवस्था में पकड़ में आ जाए तो इलाज मुमकिन है।
प्रोस्टेट कैंसर
यह कैंसर पुरुषों के प्रोस्टेट ग्रंथि को प्रभावित करता है। उम्र बढ़ने के साथ इसका खतरा बढ़ता है। PSA टेस्ट के जरिए इसकी शुरुआती पहचान की जा सकती है।
कोलन कैंसर
बड़ी आंत में गांठ बनने से कोलन कैंसर होता है। यह 50 साल से अधिक उम्र के पुरुषों में आम है। समय पर स्कैनिंग से इसका पता लगाया जा सकता है।
आहार नली का कैंसर
यह कैंसर आहार नली को प्रभावित करता है। शराब, धूम्रपान और मसालेदार भोजन इसका कारण हो सकते हैं। एंडोस्कोपी और बायोप्सी से इसका पता लगाया जाता है।
लिवर कैंसर
अधिक शराब सेवन और हेपेटाइटिस संक्रमण लिवर कैंसर के प्रमुख कारण हैं। पेट में सूजन और वजन घटने जैसे लक्षण दिखाई देते हैं। अल्ट्रासाउंड व ब्लड टेस्ट से जांच होती है।
ब्लैडर कैंसर
यह कैंसर पेशाब की थैली में होता है। बार-बार पेशाब आना, दर्द और खून आना इसके लक्षण हैं। यूरिन टेस्ट और सिस्टोस्कोपी से इसका पता लगाया जा सकता है।
पुरुषों को समय-समय पर हेल्थ चेकअप कराते रहना चाहिए। शुरुआती पहचान से कैंसर का इलाज आसान हो सकता है। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com