किन लोगों को नहीं करना चाहिए अर्जुन की छाल का सेवन?

By Priyanka Sharma
08 Nov 2024, 08:00 IST

अर्जुन की छाल में बहुत से पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हैं, लेकिन कुछ लोगों को इसके सेवन से बचना चाहिए। आइए एक्सपर्ट से जानें किन लोगों को इसके सेवन से बचना चाहिए?

एक्सपर्ट की राय

अर्जुन की छाल में कई गुण होते हैं, लेकिन इसका अधिक सेवन करने से कुछ लोगों को नुकसान हो सकता है। आइए महर्षि आयुर्वेद अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक और आयुर्वेदाचार्य सौरभ शर्मा से जानें -

लो ब्लड शुगर में

अर्जुन की छाल खून को पतला करने और ब्लड शुगर को कम करने में मदद करती है। ऐसे में लो ब्लड शुगर की समस्या से परेशान लोगों को इसके सेवन से बचना चाहिए।

प्रेग्नेंसी के दौरान

प्रेग्नेंसी में अर्जुन की छाल स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकती है। यह खून पतला करती हैं। ऐसे में यह ब्लीडिंग का कारण बन सकता है। प्रेग्नेंसी में इसका सेवन करने से बचें।

हार्मोन्स के असंतुलन के कारण

हार्मोन्स के असंतुलन की समस्या होने पर लोगों को अर्जुन की छाल के सेवन से बचना चाहिए। इससे स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।

पाचन से जुड़ी समस्या

अगर लोग ब्लोटिंग, गैस और डायरिया की समस्या से परेशान हैं, तो अर्जुन की छाल के सेवन से बचना चाहिए। इससे पाचन से जुड़ी समस्याएं बढ़ सकती हैं।

ब्रेस्टफीडिंग के दौरान

ब्रेस्टफीडिंग के दौरान महिलाओं को अर्जुन की छाल के सेवन से बचना चाहिए। इससे स्वास्थ्य को नुकसान हो सकता है।

सावधानियां

अर्जुन की छाल से एलर्जी होने पर इसके सेवन से बचना चाहिए। इसके अलावा, अगर आप ब्लड प्रेशर या ब्लड शुगर की दवाइयों का सेवन करते हैं, तो सावधानी बरतें और डॉक्टर की सलाह पर ही इसका सेवन करें।

लेख में बताई गई समस्याओं में लोगों को अर्जुन की छाल के सेवन से बचना चाहिए। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com