गुड़हल के फूल से शरीर को क्या नुकसान होते हैं?

By Vikas Rana
16 Sep 2024, 13:03 IST

गुड़हल का फूल सेहत के लिए फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर की कई परेशानियों को दूर करते हैं। हालांकि, इसका अधिक सेवन करने के कारण आपको कई तरह की परेशानी हो सकती है। लेख में जानिए गुड़हल के फूल से शरीर को होने वाले नुकसानों के बारे में -

एक्सपर्ट की राय

डॉक्टर राहुल चतुर्वेदी के अनुसार, ‘गुड़हल के फूल का अधिक सेवन करने से सीने में जलन और आलस की समस्या होने लगती है। ऐसे में इसका अधिक सेवन न करें।’

बीपी की समस्या

गुड़हल का उपयोग करने से हाई ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है। ब्लड प्रेशर बढ़ने के कारण हार्ट अटैक का रिस्क कई गुना बढ़ जाता है। ऐसे में हाई बीपी के मरीज इसका सेवन न करें।

पीरियड्स में नुकसानदायक

पीरियड्स के दौरान महिलाओं को गुड़हल के फूलों का सेवन नहीं करना चाहिए। बता दें कि गुड़हल का सेवन करने से एस्ट्रोजन का स्तर कम होता है, जिससे पीरियड्स की संभावना अधिक हो जाती है।

ज्यादा नींद आना

गुड़हल की अधिक सेवन करने से आपको ज्यादा नींद आने लगती है। साथ ही, इसके कारण आपका शरीर काफी आलसी हो जाता है।

पेट में दर्द

गुड़हल का फूल का अधिक सेवन करना पेट के लिए नुकसानदायक होता है। इससे आपको पेट में दर्द हो सकता है। साथ ही, इससे कब्ज और अपच की समस्या हो सकती है।

सीने में जलन

गुड़हल का फूल का अधिक सेवन करने के कारण सीने में जलन हो सकती है। साथ ही, यह मतली और उल्टी की समस्या होने लगती है।

गुड़हल के फूल से शरीर को ये सभी नुकसान होते हैं। सेहत से जुड़ी तमाम जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com