चीड़ का तेल जिंदगी कैसे बनाएगा आसान? जानें फायदे और इस्तेमाल

By Aditya Bharat
03 Jan 2025, 14:00 IST

चीड़ के पेड़ का तेल, जिसे पाइन ऑयल भी कहा जाता है, स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है। आयुर्वेद में इसे विशेष महत्व दिया गया है। इस तेल का उपयोग शरीर के दर्द, सूजन और अन्य समस्याओं के इलाज के लिए किया जाता है। ऐसे में आइए आयुर्वदाचार्य डॉक्टर श्रेय शर्मा से जानते हैं इसके अन्य फायदों और इसे इस्तेमाल करने के तरीके के बारे में।

त्वचा के लिए फायदेमंद

चीड़ का तेल त्वचा के कई रोगों जैसे एक्ने, एक्जिमा और सूजन को ठीक करने में मदद करता है। इसमें एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण होते हैं जो स्किन इंफेक्शन को कम करने में मददगार होते हैं।

बालों के लिए भी लाभकारी

इस तेल में विटामिन बी6 और बायोटिन जैसे तत्व होते हैं, जो बालों के विकास में मदद करते हैं। यह स्कैल्प से डैंड्रफ को हटाने और बालों को संक्रमण से बचाने में भी सहायक है।

शरीर के दर्द में आराम

चीड़ के तेल में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो शरीर में होने वाले दर्द और सूजन को कम करने में मदद करते हैं। खासकर गठिया और जोड़ों के दर्द में यह तेल राहत प्रदान करता है। इसके लिए इसे तिल के तेल के साथ मिलाकर लगाया जा सकता है।

सर्दी-जुकाम से बचाव

चीड़ का तेल सर्दी-जुकाम और वायरल इंफेक्शन से लड़ने में मदद करता है। इसकी तासीर गर्म होती है, जो शरीर में होने वाले इंफेक्शन को दूर करने में प्रभावी है।

भूख बढ़ाने में मददगार

यह तेल भूख को बढ़ाने में सहायक हो सकता है। इसमें फैटी एसिड होते हैं, जो भूख को उत्तेजित करने में मदद करते हैं।

जख्म भरने में सहायक

चीड़ का तेल जलन और जख्म भरने में मदद करता है। इसकी एंटी-इंफ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज त्वचा की जलन को शांत करती हैं और जख्म को जल्दी भरने में मदद करती हैं। तिल के तेल में इसकी कुछ बूंदें मिलाकर दर्द वोेल हिस्से पर लगाएं।

सावधानी बरतें

चीड़ के तेल का उपयोग हमेशा कम मात्रा में करना चाहिए। इसकी तासीर गर्म होती है, इसलिए इसका ज्यादा उपयोग त्वचा पर जलन और खुजली की समस्या पैदा कर सकता है।

इस तेल में टरपीन नामक तत्व पाया जाता है, जो अधिक मात्रा में इस्तेमाल करने पर आंखों और सिर में जलन पैदा कर सकता है। इसका इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com