हलीम के बीज का सेवन कैसे करें?

By Harsha Singh
19 Jun 2024, 12:00 IST

हलीम के बीजों का सेवन शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। ये बीज बारहमासी के पौधे से मिलते हैं। इन बीजों का सेवन करने से इंसान खुद को कई छोटी-बड़ी बीमारियों से बचा सकता है।

पोषक तत्वों से भरपूर

हलीम के बीजों में ढेरों पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसमें आयरन, फोलेट, फाइबर, विटामिन- सी, ए, ई और प्रोटीन जैसे न्यूट्रिएंट्स अच्छी मात्रा में होते हैं। आइए इनसे होने वाले लाभों के बारे में जानते हैं- 

वजन होगा कम

हलीम के बीजों के अंदर कैल्शियम, विटामिन- ए, सी, ई, प्रोटीन और फाइबर जैसे पोषक तत्व अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं। इससे मेटाबॉलिज्म प्रोसेस तेज होती है और वजन घटाने में मदद मिलती है।

एनीमिया से बचाव

अगर आप खून की कमी का सामना कर रहे हैं, तो खून बढ़ाने के लिए हलीम के बीजों का सेवन कर सकते हैं। इन बीजों में अच्छी मात्रा में आयरन होता है, जो खून को बढ़ाने में मदद करता है।

गर्भवती महिलाएं जरूर खाएं

गर्भावस्था में महिलाओं के लिए हलीम के बीज फायदेमंद हो सकते हैं। इसमें विटामिन- ई और ए अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं। ये प्रेग्‍नेंसी के बाद स्किन में आए ढीलेपन और बालों के झड़ने की समस्या से बचाते हैं।

अस्थमा के मरीजों के लिए अच्छा

हलीम के बीजों का सेवन करने से अस्थमा की समस्या से बचा जा सकता है। हालांकि, आपको इन्हें खाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए।  

पीरियड्स क्रैंप्स से छुटकारा

हलीम के बीजों का सेवन महिलाओं को पीरियड क्रैंप्स से छुटकारा दिलाता है। इससे पेट में होने वाली ऐंठन और दर्द में भी कमी आती है।

कैसे करें सेवन?

अगर आप हलीम के बीजों का सेवन करना चाहते हैं, तो इन्हें पानी में भिगोकर रख दें। इसके बाद आप इन्हें फल में या फिर स्मूदी में मिलाकर खा सकते हैं।

हलीम के बीज शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। स्वास्थ्य से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com