मखाना एक हेल्दी स्नैक है। लेकिन, कुछ लोगों को इसे खाने के बाद पेट में भारीपन या गैस जैसा महसूस हो सकता है। खासकर, जब इसे ज्यादा मात्रा में खाएं।
आयुर्वेद के अनुसार
आयुर्वेद में भी माना गया है कि कुछ लोगों की पाचन अग्नि कमजोर होती है, जिससे मखाने जैसी हल्की चीजें भी गैस का कारण बन सकते हैं।
पाचन तंत्र पर प्रभाव
अगर आपका पाचन तंत्र थोड़ा कमजोर है, तो मखाने को बिना भूनकर या बिना मसाले के खाने से गैस बनने की संभावना थोड़ी ज्यादा हो सकती है।
पेट फूलने की समस्या
मखाना फाइबर से भरपूर होता है। फाइबर ज्यादा लेने पर कुछ लोगों को अपच या पेट फूलने जैसी समस्या हो सकती है।
एसिडिटी बढ़ना
जब मखाना घी या मसालों में ज्यादा तला हुआ हो, तो वो पेट में गैस या एसिडिटी बढ़ा सकता है। इसलिए, इसे सीमित मात्रा में खाना चाहिए।
गैस बनना
कुछ लोगों को ड्राई फ्रूट्स या बीज वाली चीजें पचाने में दिक्कत होती है और मखाना भी उसी कैटेगरी में आता है, जिससे गैस बन सकती है।
मखाना सीमित मात्रा में खाएं
अगर आप पहली बार मखाना खा रहे हैं, तो कम मात्रा से शुरुआत करें और देखें कि आपके शरीर पर उसका क्या असर हो रहा है।
मखाना खाने का समय
रात के समय मखाना खाने से कुछ लोगों को पेट में जलन या भारीपन की शिकायत होती है। इसलिए, इसे दिन में खाना बेहतर रहता है।
गैस या अपच की समस्या
अगर मखाने के साथ कोई भारी चीज खा ली जाए जैसे- आलू या मलाईदार चीज, तो पेट में गैस या अपच की समस्या हो सकती है।
मखाना सीमित मात्रा में खाएं। किसी को मखाना सूट करता है, तो किसी को गैस की शिकायत होती है। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com