सर्दियों में सीताफल के पत्तों की चाय पीने से क्या होता है?

By Aditya Bharat
19 Nov 2024, 17:30 IST

सर्दियों के मौसम में शरीफा (सीताफल) का फल ही नहीं, इसके पत्ते भी सेहत के लिए अनमोल हैं। इनसे बनी चाय स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होती है। आइए जानते हैं प्रांजल आयुर्वेद‍िक क्‍लीन‍िक के डॉ मनीष स‍िंह से जानते हैं शरीफा के पत्तों की चाय पीने के फायदे।

शरीफा के पत्तों के पोषक तत्व

शरीफा के पत्तों में विटामिन, मिनरल्स, कैल्शियम, पोटैशियम और एंटी-ऑक्सीडेंट जैसे तत्व भरपूर होते हैं। यह हमारे शरीर को मजबूत और रोगों से लड़ने में मदद करते हैं।

दिल के लिए फायदेमंद

शरीफा के पत्तों की चाय दिल की सेहत के लिए बेहतरीन है। इसमें मौजूद पोटैशियम और मैग्नीशियम दिल की मांसपेशियों को मजबूत बनाते हैं और हार्ट अटैक और स्ट्रोक के खतरे को कम करते हैं।

डायबिटीज में फायदेमंद

डायबिटीज के मरीजों के लिए शरीफा के पत्तों की चाय बेहद उपयोगी है। इसके पत्तों में एंटी-ऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं जो ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद करती है और शरीर को अंदर से संतुलित रखती है।

त्वचा को जवां बनाए

शरीफा के पत्तों में एंटी-ऑक्सीडेंट होते हैं, जो त्वचा को सूरज की किरणों से बचाते हैं। यह चाय त्वचा को मुलायम और चमकदार बनाए रखती है और बुढ़ापे के लक्षणों को भी रोकती है।

ऊर्जा का बढ़िया सोर्स

शरीफा के पत्तों में एंटी-ऑक्सीडेंट और फाइबर होते हैं। इसके पत्तों से बनी चाय मेटाबॉलिज्म को तेज करती है और शरीर से टॉक्सिंस को बाहर निकालती है। इसके नियमित सेवन से आप ऊर्जा से भरे हुए महसूस करेंगे।

शरीफा के पत्तों की चाय कैसे बनाएं?

शरीफा के 2-3 पत्ते धोकर एक कप पानी में उबालें। पानी को छानकर गर्मागर्म पिएं। यह चाय सुबह के समय पीना ज्यादा फायदेमंद होता है।

नियमित सेवन का लाभ

शरीफा के पत्तों की चाय का रोजाना सेवन दिल, त्वचा और ब्लड शुगर के लिए फायदेमंद है। यह एक सरल और नेचुरल उपाय है, जिसे अपनी दिनचर्या में शामिल किया जा सकता है।

सर्दियों में शरीफा के पत्तों की चाय पीकर आप भी बताए गए स्वास्थ्य लाभ पा सकते हैं। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com