भांग के पत्ते खाने के क्या फायदे हैं?

By Harsha Singh
05 Mar 2024, 07:00 IST

महाशिवरात्रि के दिन भांग के पत्तों से पूजन का बहुत महत्व होता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये पत्ते शरीर के लिए भी फायदेमंद हो सकते हैं?

भांग के पत्ते हैं फायदेमंद

अगर आप भांग के पत्तों से होने वाले लाभों के बारे में नहीं जानते हैं, तो आइए आज हम आपको इन फायदों के बारे में बताते हैं-

पोषक तत्वों से भरपूर

भांग के पत्तों में में कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स, प्रोटीन, ओमेगा-3, फाइबर, ओमेगा-6 फैटी एसिड जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। इनसे शरीर को ढेरों फायदे होते हैं।

सिर दर्द से बचाव

आयुर्वेद  की मानें, तो भांग की मदद से सिर में दर्द की समस्या से बचाव किया जा सकता है। इसके लिए आप भांग की पत्तियों के रस को निकालकर कान में दो से तीन बूंद डाल सकते हैं। इससे सिर दर्द में कमी आएगी।  

मुंहासें से छुटकारा

भांग की पत्तियों की मदद से स्किन पर होने वाले पिंपल, एक्ने और दाग-धब्बों से छुटकारा मिलता है। इसके लिए आप भांग की पत्तियों को पीसकर इसके लेप को चेहरे के पिंपल वाले हिस्से पर लगा सकते हैं।

खांसी होती है फायदेमंद

आजकल कई लोग खांसी की समस्या का शिकार हो जाते हैं, अगर आप भी इस परेशानी का सामना कर रहे हैं, तो भांग की पत्तियों की मदद ले सकते हैं। इन पत्तियों को सुखाकर पीपल की पत्ती, काली मिर्च और सोंठ के साथ मिलाकर पिएं।

पाचन-तंत्र में होगा सुधार

आयुर्वेद की मानें, तो भांग के पत्तों की मदद से इंसान के डाइजेशन में सुधार होता है। ऐसे में आप सुबह खाली पेट भांग की दो से तीन पत्तियों को चबा सकते हैं।  

घाव भरने में आसानी

अगर आपके शरीर पर कहीं घाव हो रहा है, तो भांग की पत्तियों को पीसकर इसका लेप लगाने से घाव जल्दी भरने लगता है।

भांग के पत्ते शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं। स्वास्थ्य से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com