स्किन में रोज ग्लिसरीन लगाना सही या गलत?

By Shilpy Arya
31 Dec 2024, 18:30 IST

ग्लिसरीन लगाने से आपकी स्किन को कई फायदे मिलते हैं। लेकिन, क्या इसे रोजाना लगाया जा सकता है? इस बारे में ब्यूटी एक्सपर्ट पूजा गोयल से जानें विस्तार से-

स्किन में रोज ग्लिसरीन लगाना सही या गलत?

ग्लिसरीन लगाना आपकी त्वचा के लिए कई तरह से लाभकारी होता है। आप इसे रोजााना स्किन पर लगा सकते हैं।

स्किन में रोज ग्लिसरीन कब लगाएं?

ग्लिसरीन का प्रयोग आपकी स्किन के लिए बेहद लाभकारी होता है। आप इसे रोज रात को सोने से पहले लगा सकते हैं। सुबह उठकर सादे पानी से चेहरा धो लें।

सॉफ्टनेस लाए

स्किन में रोज ग्लिसरीन लगाने से त्वचा को मॉइश्चराइज करने में मदद मिलती है। यह त्वचा का रूखापन दूर करके सॉफ्टनेस लाने का काम करती है।

संक्रमण से बचाए

ग्लिसरीन का रोजाना इस्तेमाल आपको स्किन इंफेक्शन से भी बचाता है। दरअसल, इसमें एंटी-बैक्टीरियल गुण अच्छी मात्रा में होते हैं।

झुर्रियां ठीक करे

रोज ग्लिसरीन लगाने से आपको झाइयां व झुर्रियों से छुटकारा पाने में मदद मिलती है। यह त्वचा में कसावट लाने में मदद करती।

स्किन में रोज ग्लिसरीन लगाने से आपको ये सभी फायदे मिलते हैं। त्वचा की देखभाल से जुड़ी जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com