Typhoid Fever कितने दिन तक रहता है?

By Deepak Kumar
28 Apr 2025, 19:00 IST

जब कोई व्यक्ति टाइफाइड से संक्रमित होता है, तो उसके मन में अक्सर यह सवाल आता है कि टाइफाइड का बुखार कितने दिन तक रहता है? इस सवाल का जवाब जानने के लिए हमने फैमिली फिजिशियंस ऑफ इंडिया के अध्यक्ष डॉ. रमन कुमार से बात की।

टाइफाइड क्या है?

टाइफाइड एक बैक्टीरियल इंफेक्शन है, जो साल्मोनेला बैक्टीरिया से होता है। यह दूषित पानी या भोजन के जरिए शरीर में प्रवेश करता है और मुख्य रूप से पाचन तंत्र और खून को प्रभावित करता है।

टाइफाइड के लक्षण

टाइफाइड के प्रमुख लक्षणों में तेज बुखार, सिरदर्द, कमजोरी, थकान, पेट दर्द, कब्ज या दस्त, भूख न लगना और शरीर पर लाल चकत्ते शामिल हैं।

टाइफाइड का बुखार कितने दिन रहता है?

अगर समय पर इलाज किया जाए, तो टाइफाइड का बुखार 3 से 5 दिनों में कम होना शुरू हो सकता है। हालांकि, पूरी बीमारी की अवधि आमतौर पर 3 से 4 सप्ताह तक चल सकती है।

इलाज में देरी के परिणाम

अगर टाइफाइड का इलाज समय पर न किया जाए, तो बुखार हफ्तों या महीनों तक बना रह सकता है। इससे शरीर में कमजोरी बढ़ती है और संक्रमण आंतों या दूसरे अंगों में फैलने का खतरा भी बढ़ जाता है।

रिकवरी के बाद कमजोरी

टाइफाइड बुखार ठीक होने के बाद भी शरीर में कमजोरी लंबे समय तक रह सकती है। मरीज को पूरी तरह से स्वस्थ होने में कभी-कभी एक महीने तक का समय लग सकता है।

पुनः संक्रमण की संभावना

अगर पूरी दवा कोर्स नहीं किया गया या स्वास्थ्य का ध्यान नहीं रखा गया, तो टाइफाइड का संक्रमण दोबारा भी हो सकता है। इसलिए डॉक्टर के निर्देशों का पालन करना और पूरा इलाज कराना बेहद जरूरी है।

टाइफाइड का टेस्ट और पहचान

टाइफाइड का पता लगाने के लिए विडाल टेस्ट (Widal Test) किया जाता है। शुरुआती जांच और सही इलाज से बीमारी जल्दी नियंत्रित की जा सकती है।

टाइफाइड से जल्दी उबरने के लिए पर्याप्त आराम, पौष्टिक भोजन और स्वच्छ पानी का सेवन बेहद जरूरी है। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com