बाजरे की रोटी किसे नहीं खानी चाहिए?

By Deepak Kumar
01 Apr 2025, 14:00 IST

बाजरे की रोटी हमारे देश में बहुत पसंद की जाती है। यह फाइबर, प्रोटीन, और आयरन से भरपूर होती है, जो सेहत के लिए फायदेमंद होती है। लेकिन कुछ लोगों को इसे खाने से बचना चाहिए।

डॉक्टर की सलाह

आयुर्वेद के अनुसार, बाजरे की रोटी की तासीर गर्म होती है और यह पचने में भारी होती है, इसलिए कुछ खास परिस्थितियों में इसे कम खाना चाहिए। तो आइए आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा से जानते हैं किन लोगों को बाजरे की रोटी नहीं खानी चाहिए और क्यों।

पाचन समस्याओं वाले लोग

बाजरा भारी अनाज होता है और इसे पचाने में समय लगता है। अगर किसी को एसिडिटी, गैस, कब्ज या अपच की समस्या है, तो उन्हें बाजरे की रोटी कम या बिल्कुल नहीं खानी चाहिए।

थायरॉइड मरीज

बाजरा गॉइट्रोजन नामक तत्व से भरपूर होता है, जो थायरॉइड ग्रंथि के कार्य को बाधित कर सकता है। हाइपोथायरायडिज्म से पीड़ित लोगों को बाजरे का अधिक सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि यह थायरॉइड हार्मोन के उत्पादन को प्रभावित कर सकता है।

किडनी की बीमारी से पीड़ित लोग

बाजरे में पोटैशियम की मात्रा अधिक होती है। किडनी रोगियों को पोटैशियम को सीमित करने की सलाह दी जाती है, क्योंकि किडनी इसे ठीक से फिल्टर नहीं कर पाती। इसलिए, जिन लोगों को किडनी से जुड़ी समस्याएं हैं, उन्हें बाजरे की रोटी नहीं खाना चाहिए।

गर्भवती महिलाएं

गर्भवती महिलाओं को बाजरे की रोटी खाने से बचना चाहिए क्योंकि यह गर्म तासीर वाली होती है, जो शिशु के लिए सही नहीं हो सकती। इसके बजाय, उन्हें हल्का और आसानी से पचने वाला खाना जैसे खिचड़ी या दलिया खाना चाहिए।

लो ब्लड प्रेशर वाले लोग

बाजरे में मैग्नीशियम की अधिक मात्रा होती है, जो ब्लड प्रेशर को कम कर सकता है। अगर किसी को पहले से ही लो बीपी की समस्या है, तो उन्हें बाजरे की रोटी का नहीं करना चाहिए।

एलर्जी वाले लोग

कुछ लोगों को बाजरे से एलर्जी हो सकती है, जिससे खुजली, सूजन, पेट दर्द या सांस लेने में दिक्कत हो सकती है। अगर किसी को बाजरे से एलर्जी है, तो इसे बिल्कुल नहीं खाना चाहिए।

अगर आप ऊपर दी गई किसी भी समस्या से पीड़ित हैं, तो डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही बाजरे की रोटी का सेवन करें। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com