क्या उंगलियां चटकाना होता है नुकसानदायक? डॉक्टर से जानें

By Himadri Singh Hada
21 Jan 2025, 16:00 IST

बचपन में आपने अक्सर सुना होगा कि उंगलियां चटकाने से जोड़ों में सूजन, दर्द और अन्य समस्याएं हो सकती हैं। लेकिन क्या यह सच है या फिर यह सिर्फ एक मिथक है?

उंगली चटकाने से क्या होता है?

ऑर्थोपेडिक सर्जन और स्पोर्ट्स मेडिसिन के विशेषज्ञ डॉ. मनन वोरा ने उंगलियां चटकाने के बारे में कुछ महत्वपूर्ण जानकारी दी है। आइये जानते हैं कि वे क्या कहते हैं और इस आदत का वास्तव में क्या असर होता है?

उंगलियां चटकाने से जुड़े मिथक

उंगलियां चटकाने से जोड़ों और हड्डियों को कोई नुकसान नहीं होता है, यह एक मिथक है। इसके परिणामस्वरूप जो आवाज सुनाई देती है, वह साइनोवियल फ्लूइड में बुलबुले फूटने की होती है।

क्या उंगलियां चटकाना अच्छा होता है?

एक्सपर्ट के अनुसार, उंगलियां चटकाने से गठिया या जोड़ों में दर्द जैसी समस्याएं नहीं होती हैं। उंगलियां चटकाना पूरी तरह से सुरक्षित माना जाती है।

ल्यूब्रीकेट करने में मददगार

उंगलियां चटकाने की आवाज जोड़ों के बीच मौजूद साइनोवियल फ्लूइड के बुलबुले फूटने की होती है, जो जोड़ों को ल्यूब्रीकेट करने में मदद करता है। यह प्रक्रिया हानिरहित है।

उंगलियां चटकाने का जोड़ों पर प्रभाव

एक स्वस्थ व्यक्ति अगर अपनी उंगलियों को बार-बार चटकाता है, तो इसका कोई बुरा असर नहीं होता है। यह आदत उनके जोड़ों को प्रभावित नहीं करती है।

उंगलियां क्यों नहीं चटकानी चाहिए?

उंगलियां चटकाने से हड्डियों या जोड़ों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता, लेकिन अगर पहले से कोई जोड़ों की समस्याएं हों, तो यह स्थिति को बढ़ा सकता है।

उंगलियां चटकाने से बचें

जो लोग गठिया, हाई यूरिक एसिड या जोड़ों की सूजन से परेशान हैं, उन्हें उंगलियां चटकाने से बचना चाहिए। इससे उनकी स्थिति बिगड़ सकती है।

जोड़ों में सूजन

जोड़ों में कमजोरी या सूजन से जूझ रहे लोग उंगलियां चटकाने से बचें, क्योंकि यह उनकी समस्याओं को और ज्यादा बढ़ा सकता है।

उंगलियां चटकाने से शरीर को कोई नुकसान नहीं होता है, लेकिन हड्डियों की कमजोरी या गठिया से प्रभावित व्यक्तियों को इससे बचने की सलाह दी जाती है। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com