मूंगफली का सेवन पुरुषों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसमें मैग्नीशियम, फोलेट, विटामिन ई और प्रोटीन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करते हैं।
एक्सपर्ट की राय
इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने होली फैमिली हॉस्पिटल दिल्ली की डायटीशियन सना गिल से बात की।
इरेक्टाइल डिसफंक्शन
इरेक्टाइल डिसफंक्शन या नपुंसकता की समस्या में मूंगफली का सेवन फायदेमंद हो सकता है। यह ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाकर सेक्सुअल हेल्थ को सुधारने में मदद करती है।
एनर्जी बढ़ना
मूंगफली में भरपूर मात्रा में नियासिन पाया जाता है, जो शरीर की एनर्जी बढ़ाने में मददगार होता है। इसलिए, जो पुरुष स्टैमिना बढ़ाना चाहते हैं, वे इसे शहद या दूध के साथ रोजाना खा सकते हैं।
प्रजनन क्षमता बेहतर होना
पुरुषों में प्रजनन क्षमता को बेहतर बनाने और स्पर्म क्वॉलिटी को सुधारने के लिए मूंगफली का सेवन लाभकारी होता है। इसमें मौजूद रेसवेरेट्रॉल एंटीऑक्सीडेंट शरीर को मजबूत बनाता है।
यौन समस्याएं होंगी दूर
मूंगफली में मौजूद विटामिन बी6, राइबोफ्लेविन और फोलेट पुरुषों की यौन समस्याओं को दूर करने में मददगार होते हैं, जिससे उनका दांपत्य जीवन ज्यादा सुखद बन सकता है।
मसल्स होंगे मजबूत
अगर कोई पुरुष मसल्स बनाना चाहता है, तो उसे अपनी डाइट में मूंगफली को शामिल करना चाहिए। यह प्रोटीन का अच्छा स्रोत होती है और मसल्स ग्रोथ को बढ़ावा देती है।
मूंगफली के फायदे
मूंगफली में मौजूद हेल्दी फैट्स और न्यूट्रिएंट्स शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं, जिससे हृदय स्वास्थ्य अच्छा रहता है और शरीर में एनर्जी का स्तर बना रहता है।
ब्लड सर्कुलेशन में सुधार
मूंगफली का सेवन करने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, जिससे शरीर को पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन और पोषक तत्व मिलते हैं, जो संपूर्ण स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद करता है।
बोन हेल्थ में सुधार
मूंगफली को नियमित रूप से खाने से हड्डियां मजबूत होती हैं। इसमें कैल्शियम, मैग्नीशियम और फास्फोरस भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो बोन हेल्थ को सुधारते हैं।
पुरुषों को मूंगफली का सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए। इससे सेहत को ज्यादा फायदा होगा। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com