बैंगनी स्ट्रेच मार्क्स? इन 4 घरेलू नुस्खों से हो सकते हैं कम

By Lakshita Negi
05 Mar 2025, 18:00 IST

स्ट्रेच मार्क्स आमतौर वेट बढ़ने, प्रेग्नेंसी या हार्मोनल चेंजेस के कारण स्किन पर हो सकते हैं। जब ये निशान शुरुआत में होते हैं, तो उनका रंग पर्पल या लाल हो सकता है। जिसका मतलब होता है कि स्किन के टिशू डैमेज हो रहे हैं। कुछ रेमेडीज का इस्तेमाल करके इन पर्पल स्ट्रेच मार्क्स को कम किया जा सकता है। आइए जानें।

स्ट्रेच मार्क्स के लिए एलोवेरा

एलोवेरा जेल में मौजूद हीलिंग प्रॉपर्टीज स्किन की सेल्स को रिपेयर करने में मदद करते हैं। नियमित एलोवेरा जेल का स्ट्रेच मार्क्स पर इस्तेमाल करने से यह हल्के पड़ने लगते हैं और स्किन हाइड्रेट रहती है।

स्ट्रेच मार्क्स पर कोकोनट ऑयल

कोकोनट ऑयल स्किन को डीपली नरिश करता है और इससे स्किन इलास्टिसिटी बढ़ती है। रोजाना रात को सोने से पहले स्ट्रेच मार्क्स वाले हिस्सों पर हल्के हाथों से मसाज करने से मदद मिलेगी।

स्ट्रेच मार्क्स में नींबू और शहद

नींबू में मौजूद विटामिन C स्किन को रिपेयर करता है और शहद से स्किन मॉइश्चराइज रहती है। इन दोनों के मिक्सचर को स्ट्रेच मार्क्स वाले हिस्सों पर लगाने से स्ट्रेच मार्क्स धीरे-धीरे कम होने लगते हैं।

बादाम तेल स्ट्रेच मार्क्स के लिए

बादाम तेल में विटामिन E होता है, जो स्किन के टिशू को रिपेयर करने में मदद करता है। रोजाना इसका इस्तेमाल करने से स्किन सॉफ्ट और टाइट होती है, जिससे स्ट्रेच मार्क्स कम होने लगते हैं।

स्ट्रेच मार्क्स पर आलू का रस

आलू में मौजूद एंजाइम्स और स्टार्च स्किन कलर को सुधारने में मदद करते हैं। आलू का रस स्ट्रेच मार्क्स वाले हिस्सों पर लगाने से स्ट्रेच मार्क्स हल्के होते हैं और स्किन ग्लोइंग बनती है।

शुगर स्क्रब का फायदा

चीनी एक बहुत अच्छी नेचुरल एक्सफोलिएटर है, जो डेड स्किन को हटाकर नई स्किन को उभारने में मदद करती है। चीनी को कोकोनट ऑयल और नींबू के रस के साथ मिलाकर स्क्रब की तरह इस्तेमाल करने से स्ट्रेच मार्क्स धीरे-धीरे कम होते हैं।

विटामिन E कैप्सूल के फायदे

विटामिन E एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो स्किन को अंदर से रिपेयर करता है। इसके कैप्सूल का ऑयल निकालकर स्ट्रेच मार्क्स पर लगाने से स्किन अच्छी होती है।

स्ट्रेच मार्क्स को पूरी तरह हटाना मुश्किल होता है, लेकिन इन उपायों से और सही देखभाल से इनको हल्का किया जा सकता है। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com