सरसों के तेल की तेज गंध मच्छरों को दूर रखने में मदद करती है। यह एक प्राकृतिक उपाय है। आइए जानते हैं इसे त्वचा पर लगाने से क्या होता है?
सरसों का तेल
दादी-नानी के घरेलू नुस्खों में सरसों का तेल एक कारगर उपाय माना गया है, जो त्वचा को भी मुलायम रखता है और मच्छरों से भी बचाव करता है।
मच्छर होंगे दूर
सरसों के तेल में ऐसे प्राकृतिक तत्व होते हैं जो मच्छरों के लिए अप्रिय होते हैं, जिससे वे आपकी त्वचा के पास आने से कतराते हैं।
मच्छर भगाने का सुरक्षित उपाय
अगर आप मच्छरों से परेशान हैं और रासायनिक क्रीम या स्प्रे नहीं लगाना चाहते, तो सरसों का तेल एक सुरक्षित और घरेलू उपाय हो सकता है।
सरसों तेल त्वचा के लिए फायदेमंद
सरसों का तेल शरीर पर लगाने से न सिर्फ मच्छर दूर रहते हैं बल्कि त्वचा में गर्मी भी बनी रहती है, जिससे ठंडी जगहों पर फायदा होता है।
मच्छर भगाने के लिए सरसों का इस्तेमाल
कई गांवों और छोटे शहरों में लोग आज भी सरसों के तेल को मच्छर भगाने के लिए रोजाना रात को सोने से पहले शरीर पर लगाते हैं।
सरसों की गंध से मच्छर होंगे दूर
सरसों के तेल की गंध कुछ लोगों को तेज लग सकती है। लेकिन, मच्छरों को ये गंध बिल्कुल भी पसंद नहीं होती इसलिए वो पास नहीं फटकते।
छोटे बच्चों के लगाएं सरसों तेल
सरसों का तेल पूरी तरह से प्राकृतिक होता है। इसका कोई साइड इफेक्ट नहीं होता। इसीलिए, छोटे बच्चों पर भी इसे आसानी से लगाया जा सकता है।
सस्ता और असरदार उपाय
अगर आपके घर में मच्छरदानी या कॉइल नहीं है, तो सरसों का तेल लगाकर सोना एक आसान और सस्ता उपाय बन सकता है मच्छर भगाने के लिए।
यह तरीका 100% सुरक्षा नहीं देता। लेकिन, सरसों का तेल लगाने से मच्छरों की संख्या और काटने के मौके कम जाते हैं। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com