बार-बार पेशाब आना कई कारणों से हो सकता है। जैसे- डायबिटीज, यूरिन इंफेक्शन या प्रोस्टेट का बढ़ना और यह समस्या जीवन में असुविधा पैदा कर सकती है।
एक्सपर्ट की राय
इस विषय पर हमने रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल, सिरसा के आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा से बात की है। आइए जानते हैं बार-बार पेशाब आने के आयुर्वेदिक उपाय क्या है?
आंवला
आंवला एक प्रभावी आयुर्वेदिक उपाय है, जो पेशाब की आवृत्ति को कम करने में मदद करता है। इसके लिए आंवला जूस या पाउडर का सेवन किया जा सकता है। इससे डाइजेशन भी ठीक रहता है।
मेथी के बीज
मेथी के बीज में ऐसे गुण होते हैं, जो बार-बार पेशाब आने की समस्या को ठीक कर सकते हैं। इसे रोजाना कुछ दिनों तक सेवन करने से फायदा होता है।
कैसे करें सेवन?
मेथी के बीजों को हल्का सा भूनकर सेवन करना बहुत फायदेमंद होता है। इसके सेवन से पेशाब की आवृत्ति में कमी आती है। यह कई समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।
अदरक
अदरक का रस भी बार-बार पेशाब आने की समस्या को ठीक करने में मदद करता है। इससे पेशाब की जलन और दर्द में राहत मिलती है।
डॉक्टर से सलाह लें
अदरक का सेवन सुबह-शाम किया जा सकता है। लेकिन, पित्त प्रकृति वाले लोगों को इसका सेवन डॉक्टर की सलाह पर ही करना चाहिए।
तुलसी
तुलसी की पत्तियों में मूत्राशय के संक्रमण को रोकने के गुण होते हैं। इसे शहद के साथ मिलाकर सेवन करना फायदेमंद होता है।
रीठा
रीठा का पानी रातभर भिगोकर सुबह खाली पेट पीने से भी बार-बार पेशाब आने की समस्या में राहत मिलती है। यह एक कारगर उपाय है।
इन उपायों की मदद से बार-बार पेशाब आने की समस्या को कंट्रोल कर सकते हैं। अगर समस्या ज्यादा है, तो डॉक्टर से सलाह जरूर लें। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com