हमें अक्सर सीने में दर्द और सांस की समस्या का सामना होता है, जो हृदय में सूजन (मायोकार्डिटिस) का संकेत हो सकता है। आइए डॉ सुभेंदु मोहंती से जानें दिल में सूजन होने के संकेत।
हार्ट में सूजन क्या है?
मायोकार्डिटिस हृदय की मांसपेशियों में सूजन है, जो दिल से जुड़ी कई समस्याओं को जन्म दे सकता है। इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
थकान और चक्कर
अगर आप थकान महसूस करते हैं और चक्कर आने लगे, तो यह हृदय में सूजन का संकेत हो सकता है। बेहोशी भी महसूस हो सकती है।
शरीर में सूजन
हार्ट में सूजन के कारण टांगों, टखनों और पैरों में सूजन हो सकती है। यह एक सामान्य लक्षण है, जिसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
सीने में दर्द
छाती या सीने में दर्द होना हार्ट में सूजन का जरूरी लक्षण है। यह किसी भी हृदय संबंधी समस्या का संकेत हो सकता है।
सांस की दिक्कत
दिल की धड़कन बढ़ना या अनियमित होना, साथ ही सांस लेने में परेशानी होना मायोकार्डिटिस का लक्षण हो सकता है।
वायरल इंफेक्शन और बुखार
कभी-कभी वायरल इंफेक्शन और फ्लू के लक्षण जैसे बुखार और गले में खराश भी हार्ट में सूजन का कारण बन सकते हैं।
हार्ट में सूजन के कारण
वायरस, बैक्टीरिया, परजीवी, और दवाइयां मायोकार्डिटिस के कारण हो सकते हैं। इंफेक्शन शरीर में सूजन का कारण बनते हैं।
बीमार लोगों से दूर रहें, स्वस्थ खानपान, व्यायाम और योग से दिल की सेहत को बेहतर रखें। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com