कई लोगों को मुंह से बदबू आने की समस्या होती है। जिसके कारण ऐसा व्यक्ति लोगों के बीच बोलने से बचता और शर्मिंदगी महसूस करता है। आइए एक्सपर्ट से जानें ऐसा क्यों होता है?
एक्सपर्ट की राय
डाइटिशियन मनप्रीत कालरा के अनुसार, 'मुंह से बदबू आने की समस्या को नजरअंदाज न करें। ऐसा शरीर में अधिक टॉक्सिन्स के जमा होने के कारण होता है। इससे राहत और शरीर के टॉक्सिन्स को कम करने के लिए कुछ उपायों को अपनाया जा सकता है।'
हल्दी खाएं
हल्दी में करक्यूमिन और एंटी-ऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं। इसका सेवन करने से लिवर को डिटॉक्स करने और सूजन को कम करने में मदद मिलती है। जिससे मुंह की बदबू से भी राहत मिलती है।
अदरक खाएं
औषधीय गुणों से भरपूर अदरक में बहुत से पोषक तत्व पाए जाते हैं, जिससे डाइजेस्टिव एंजाइम को बढ़ाने में मदद मिलती है। इससे पाचन को दुरुस्त करने और मुंह की बदबू से राहत देने में मदद मिलती है।
हरी पत्तेदार और क्रूसिफेरस सब्जियां खाएं
हरी पत्तेदार सब्जियों में फाइबर और मैग्नीशियम जैसे पोषक पाए जाते हैं। इनका सेवन करने से बाउल मूवमेंट को बेहतर करने और शरीर को डिटॉक्स करने में मदद मिलती है। इसके अलावा, क्रूसिफेरस सब्जियों में ग्लूकोसाइनोलेट्स होता है। इससे लिवर को डिटॉक्स करने और सूजन को कम करने में मदद मिलती है। साथ ही चुकंदर का सेवन करना भी फायदेमंद है।
लहसुन खाएं
लहसुन में एलिसिन होता है, जिसमें एंटी-माइक्रोबियल के गुण पाए जाते हैं, इससे शरीर को डिटॉक्स करने और मुंह की बदबू को दूर करने में मदद मिलती है।
चिया सीड्स खाएं
चिया सीड्स में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है। इसका सेवन करने से गट के माइक्रोबियल को बेहतर करने और मुंह की बदबू से राहत मिलती है। इसके अलावा, अखरोट का सेवन करना भी फायदेमंद है।
मिलेट्स खाएं
मिलिट्स में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है। इसका सेवन करने से गट को हेल्दी रखने और शरीर को डिटॉक्स करने में मदद मिलती है। जिससे मुंह की बदबू से राहत मिलती है।
ग्रीन टी पिएं
ग्रीन टी में कैटेचिन होता हैं, जिससे गट के माइक्रोबियल को बैलेंस करने में मदद मिलती है, साथ ही इससे शरीर और मुंह की बदबू से राहत देने में मदद मिलती है।
मुंह की बदबू को दूर करने के लिए लेख में बताए गए उपायों को अपनाया जा सकता है। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com