Soy Milk क्या होता है? इसे पीने से मिलेंगे फायदे

By Shilpy Arya
10 Jan 2025, 16:45 IST

Soy Milk (सोया मिल्क), इसके बारे में अधिकतर लोग नहीं जानते हैं। लेकिन, इसका सेवन करना सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। लेख में जानें Soy Milk क्या होता है और इसके फायदे-

Soy Milk क्या होता है?

Soy Milk को सोयाबीन की मदद से बनाया जाता है। यह आपकी सेहत को कई तरह के फायदे पहुंचाता है।

Soy Milk के पोषक तत्व

Soy Milk में कई जरूरी पोषक तत्व मौजूद होते हैं। जैसे - एनर्जी, फाइबर, प्रोटीन, फैट, आयरन, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, पोटैशियम और विटामिन।

कोलेस्ट्रॉल घटाए

बेड कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए आपको रोजाना सोया मिल्क पीना चाहिए। इसमें मौजूद आइसोफ्लेवोन्स गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ाता है।

वेट लॉस करे

अपना बढ़ा हुआ वजन कम करने के लिए फाइबर से भरपूर Soy Milk का सेवन करें। यह आपको ओवरईटिंग से बचाता है।

एनर्जी दे

बॉडी को इंस्टेंट एनर्जी देने के लिए आप Soy Milk को अपनी डाइट में एड करें। यह दूध एनर्जी से भरपूर होता है।

मजबूत हड्डियां

हड्डियों को मजबूती प्रदान करने के लिए प्रोटीन और कैल्शियम से भरपूर Soy Milk का सेवन करें। यह बोन हेल्थ को बेहतर बनाता है।

लेख में आपने जाना Soy Milk क्या होता है? साथ ही जानें इसके लाभ। कुछ लोगों को दूध से एलर्जी होती है, वे लोग इसका सेवन कर सकते हैं। खानपान से जुड़ी जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com